। विधायक ने योजनाओ के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति-प्रमाण पत्र फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी.इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत, एरई, गोपालपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। ग्रामीणों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने सम्बन्धित वीडियो क्लिप देखा व सुना। ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत एरई, गोपालपुर में विधायक खागा कृष्ण पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित बनाने की शपथ साथ है योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख हसवा विकास पासवान, राजेन्द्र गर्ग, श्रीपाल पासवान, राजेंद्र गर्ग, विमलेश पांडे, रामचंद्र शुक्ल, प्रवीण पांड,े श्याम यादव, जनार्दन त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, बिहारी लाल केशरवानी, अनंत सिंह, बृजमोहन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, गुलजारीलाल सिंह, राम नारायण शुक्ला, राकेश भानु सिंह, जितेन सिंह, बृजेश सिंह, राकेश द्विवेदी, बालकरण सिंह, मनोज द्विवेदी, नितिन सिंह, त्रिभुवन पांडे, देवेश त्रिपाठी, हिमांशु त्रिपाठी, हर्ष पांडे, वेद नारायण द्विवेदी समेत क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई
