सपा की सरकार बनने पर अखिलेश यादव बहाल करेंगे पुरानी पेंशन
यूपी रोडवेज में होगी 1649 पर चालकों की भर्ती
प्राइवेट स्कूलों की तरह अब प्राइमरी स्कूलों में भी होगी पेरेंट्स मीटिंग
यूपी का मौसम का कहर जारी, ठिठुरन भरी सर्दी से कांप रहे लोग
राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा तीन संदिग्ध मिलने के बाद हाईअलर्ट, मोड पर अयोध्या, सीएम योगी आज खुद पहुंच कर देखेंगे तैयारी।
कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज नगर पंचायत स्थित कान्हा गौशाल
संडीला कोतवाली क्षेत्र के डोगवा गोस्वा निवासी संतराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मैं अपने घर के बाहर खड़ा था।इस दौरान मेरा भाई शिवाधार व चाचा तोगे व रामदुलारी ने पुरानी रंजिश के चलते गाली देने लगे मना करने पर उपरोक्त लोग पीटने लगे।इस दौरान शोर शराबा सुनकर बचाने आई पत्नी मंजू को भी पीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।मारपीट में मेरे सर mr चोटे आई है। कोतवाल नित्यानंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
संडीला थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसर की भूमि को भू माफियाओं ने जबरदस्ती कब्जा कर रखा है।जिसकी शिकायत हमने उपजिलाधिकारी से की।शिकायत पर पहुंचे नायाब तहसीलदार,अंकित तिवारी,कानूनगो व लेखपाल जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ अटवा गांव के कुर्मिन खेड़ा पहुंचे।जहा पर पहले से ही मौजूद अभिलाख सिंह,विनोद सिंह, भुक्के सिंह,संजय सिंह,सुषमा,राहुल,राज कुमार सिंह, सन्ना सिंह सहित 17 लोगो ने गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।जिससे प्रधान ओम प्रकाश की पत्नी राजकुमारी घायल हो गई। कोतवाल नित्या नंद ने बताया कि ग्राम प्रधान अटवा ओम प्रकाश की तहरीर पर दलित उत्पीड़न की 17 लोगो पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा मुख्य आरक्षी आदित्य सिंह को किया गया निलम्बित चंदौली। मुख्य आरक्षी आदित्य सिंह जिनकी नियुक्ति पुलिस लाइन चंदौली में है। उनकी डयूटी जनपद चन्दौली के जनपदीय न्यायालय में पार्किंग व्यवस्था में लगाया गया था। डयूटी के दौरान मुख्य आरक्षी द्वारा जनता से अभद्र व्यवहार किया गया। उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए डा. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा मुख्य आरक्षी आदित्य सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया व आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
रात मे रेकी और रात में लूट करने वाले गिरोह के आठ सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार चोरी/ डकैती की योजना बनाते समय बदमाशों को पकड़ने गयी पुलिस, शॉर्ट एनकांउटर में बावरिया गिरोह के 08 बदमाश लगे पुलिस के हाथ चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधों को अन्जाम देने वाले बावरिया गिरोह पर कहर बन कर टूटी चन्दौली पुलिस,जनपद मे भी दे चुके कई जगह चोरी व लूट जैसे घटना को अन्जाम थाना सकलडीहा, चन्दौली व सैयदराजा पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा सकलडीहा स्टेशन रोड भोजापुर देशी शराब की दुकान के बगल में बेर के बाग के पास से मिली सफलता व थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा कुरहना रिंग रोड के पास से मिली सफलता कुछ दिन एक शहर में रहने के बाद दूसरे जनपद हो जाते थे रवाना,लूट की घटना कारित करने हेतु कर रहे प्लानिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ दबोचने गई पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में 08 बदमाशों को लगी गोली,घायल बदमाशों के जीवन रक्षा को देखते हुए प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल चन्दौली लाया गया थाना अलीनगर। रात में अभियुक्तगण द्वारा पंचफेड़वा स्थित पंकज ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने के उद्देश्य से मकान के पिछले हिस्से में लगे लोहे का चैनेल गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया गया था तथा पंकज ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ने ही जा रहे थे कि छत पर एक बूढा और एक लड़के के जग जाने पर उन्हें मारपीट कर अभियुक्तगण भाग गये थे। इसके पहले भी दिसम्बर 2023 में दिनांक 11/12 की रात्रि में बनौली चट्टी में भी एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर अभियुक्तगण द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आज दिनांक 18.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक अलीनगर व प्र0नि0 मुगलसराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कि कैली बाजार में छः व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में रम्मा, सुम्मी व असलहे के साथ मौजूद हैं जो किसी ज्वेलरी शाप में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस सूचना पर अलीनगर व मुगलसराय थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कुरहना रिंग रोड के तरफ से करीब 06 की संख्या में संदिग्ध लोग आते दिखायी दिये। जैसे ही पुलिस टीम उनसे कुछ पूछताछ करती पुलिस पार्टी को देखते ही बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से अचानक गोली चला दी गयी। आत्मरक्षार्थी पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के पश्चात चार बदमाशों को पकड़ लिया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ चलायी गयी गोली से चार बदमाश घायल हुए हैं । घायल बदमाशों को प्राथमिक इलाज/उपचार हेतु सी.एच.सी. भोगवारे में एडमिट करवाया गया था। जहाँ से जिला चिकित्सालय चन्दौली रेफर कर दिया गया हैं।
