चन्दौली। पुलिस लगातार बदमाशों का कमर तोड़ने का काम कर रही है। रात्रि को चन्दौली पुलिस ने बावरिया गिरोह के 08 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गैंग जनपद चन्दौली के विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत चोरी, लूट जैसे वारदातों को अंजाम दे रहा था। थाना सकलडीहा पुलिस व थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 08 शातिर अन्तर्राजीय बावरिया ग्रुप के अभियुक्तो को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बरामदगी के आधार पर थाना सकलडीहा व थाना अलीनगर द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण सकलडीहा क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन के पास झुग्गी, झोपड़ी डालकर रह रहे थे तथा जनपद में कई स्थानों पर सामान बेचने के बहाने दिन में रेकी कर रात्रि में घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के दौरान किसी के जाग जाने पर विरोध में मारपीट कर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। अभियुक्तगण विगत कुछ दिन पूर्व थाना अलीनगर क्षेत्रान्तर्गत पचफेड़वा में एक दुकान/मकान में चोरी के दौरान मकान मालिक के जगने पर मकान मालिक को घायल कर दिया गया था व थाना सकलडीहा अन्तर्गत आभूषण के दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस जाँच में जुटी हुई थी। सीसीटीवी चेक किये गये तो पता चला कि जनपद में घटित हो रहे चोरी/लूट की घटना को अंजाम बावरिया गिरोह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है जो कड़ाके की ठंड में जनपद में बढ़ी चोरी की वारदातों पर को अन्जाम दे रहा है । मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सदर व अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) के नेतृत्त्व में लगातार बैरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान, रात्रि गश्त किया जा रहा था व जरिये आरटी संदेश समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाते हुए रात्रि चेकिंग करते रहेंगे तथा जनपद में बढ़ी चोरी की वारदातों पर जल्द से जल्द अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक चंदौली डॉ अनिल कुमार ने सभी थानों को सतर्कता बरतने के आदेश दिये थे ।एडिशनल एसपी श्री विनय कुमार सिंह द्वारा टीमें बनाकर लगातार चेकिंग का पर्यवेक्षण किया जा रहा था। पूछताछ में गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर के निवासी है ।हम लोग का संगठित गिरोह हैं। हम लोग इधर- उधर घूमते हैं एवं कुछ दिन एक जगह पर रुककर रेकी करते हैं। वहाँ पर चोरी करके वहाँ से सामान लेकर भाग जाते हैं। जिसके बाद बरामद माल को हम लोग अलग-अलग दुकानों पर बेच देते हैं तथा उसी से अपना जीवन यापन करते हैं। हम लोग जहाँ पर रेकी करने जाते हैं। वहाँ पर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ी लगा कर कागज के फूल, खाट, व खिलौनों की दुकान लगा कर पहले से आभूषणों की दुकानों को चिन्हित कर लेते हैं। जब समय मिलता हैं तब वहाँ पर चोरी करते हैं और उसके बाद वहाँ से भाग जाते थे। पकड़े गये व्यक्तियों द्वारा कारित अन्य अपराधों के संबंध में जानकारी की जा रही हैं।

चंदौली। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु सामूहिक विवाह के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का ऑनलाईन पोर्टल प्रारम्भ किया गया था। इस योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा विकसित किये गये सामूहिक विवाह योजना की वेबसाईड- http://cmsvy.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन किया जाना अनिवार्य है। *आवेदन किये जाने हेतुु ये है पात्रता की शर्ते* निराश्रित, निर्धन व जरूरतमंद के साथ वर व कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों। शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता प्रमाण पत्र व मनरेगा जॉब कार्ड में कन्या की आयु 18 व वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय रू0 2.00 लाख से कम हो। निराश्रित महिला, परित्यक्तता व कानूनी रूप से तलाकशुदा पात्र होगी। आरक्षित वर्ग को जाति प्रमाण पत्र अवश्य लगाना होगा। इसमें दिव्यांगजन को प्राथमिकता दी जायेगी। आवेदक द्वारा अपना आवेदन पत्र जनसुविधा केन्द्र कामन सर्विस सेन्टर, साईबर कैफै, निजी इन्टरनेट केन्द्र अथवा विभागीय पोर्टल पर भरा जा सकता है। आवेदिका द्वारा अपना आवेदन पत्र विवाह हेतु निर्धारित तिथि के न्यूनतम एक सप्ताह पूर्व करना होगा। इस योजना के अन्तर्गत प्रति जोड़ा रू0 51000.00 व्यय किये जाने का प्राविधान है, जिसमें रू0 35000.00 कन्या के बैंक खाते में, रू0 10000.00 की वैवाहिक उपहार सामग्री एवं रू0 6000.00 कार्यक्रम आयोजन पर व्यय किया जाता है।

चोरी/ डकैती की योजना बनाते समय बदमाशों को पकड़ने गयी पुलिस, शॉर्ट एनकांउटर में बावरिया गिरोह के 08 बदमाश लगे पुलिस के हाथ चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधों को अन्जाम देने वाले बावरिया गिरोह पर कहर बन कर टूटी चन्दौली पुलिस,जनपद मे भी दे चुके कई जगह चोरी व लूट जैसे घटना को अन्जाम थाना सकलडीहा, चन्दौली व सैयदराजा पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा सकलडीहा स्टेशन रोड भोजापुर देशी शराब की दुकान के बगल में बेर के बाग के पास से मिली सफलता व थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा कुरहना रिंग रोड के पास से मिली सफलता कुछ दिन एक शहर में रहने के बाद दूसरे जनपद हो जाते थे रवाना,लूट की घटना कारित करने हेतु कर रहे प्लानिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ दबोचने गई पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में 08 बदमाशों को लगी गोली,घायल बदमाशों के जीवन रक्षा को देखते हुए प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल चन्दौली लाया गया थाना अलीनगर। रात में अभियुक्तगण द्वारा पंचफेड़वा स्थित पंकज ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने के उद्देश्य से मकान के पिछले हिस्से में लगे लोहे का चैनेल गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया गया था तथा पंकज ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ने ही जा रहे थे कि छत पर एक बूढा और एक लड़के के जग जाने पर उन्हें मारपीट कर अभियुक्तगण भाग गये थे। इसके पहले भी दिसम्बर 2023 में दिनांक 11/12 की रात्रि में बनौली चट्टी में भी एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर अभियुक्तगण द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आज दिनांक 18.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक अलीनगर व प्र0नि0 मुगलसराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कि कैली बाजार में छः व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में रम्मा, सुम्मी व असलहे के साथ मौजूद हैं जो किसी ज्वेलरी शाप में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस सूचना पर अलीनगर व मुगलसराय थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कुरहना रिंग रोड के तरफ से करीब 06 की संख्या में संदिग्ध लोग आते दिखायी दिये। जैसे ही पुलिस टीम उनसे कुछ पूछताछ करती पुलिस पार्टी को देखते ही बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से अचानक गोली चला दी गयी। आत्मरक्षार्थी पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के पश्चात चार बदमाशों को पकड़ लिया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ चलायी गयी गोली से चार बदमाश घायल हुए हैं । घायल बदमाशों को प्राथमिक इलाज/उपचार हेतु सी.एच.सी. भोगवारे में एडमिट करवाया गया था। जहाँ से जिला चिकित्सालय चन्दौली रेफर कर दिया गया हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.