संडीला थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसर की भूमि को भू माफियाओं ने जबरदस्ती कब्जा कर रखा है।जिसकी शिकायत हमने उपजिलाधिकारी से की।शिकायत पर पहुंचे नायाब तहसीलदार,अंकित तिवारी,कानूनगो व लेखपाल जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ अटवा गांव के कुर्मिन खेड़ा पहुंचे।जहा पर पहले से ही मौजूद अभिलाख सिंह,विनोद सिंह, भुक्के सिंह,संजय सिंह,सुषमा,राहुल,राज कुमार सिंह, सन्ना सिंह सहित 17 लोगो ने गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।जिससे प्रधान ओम प्रकाश की पत्नी राजकुमारी घायल हो गई। कोतवाल नित्या नंद ने बताया कि ग्राम प्रधान अटवा ओम प्रकाश की तहरीर पर दलित उत्पीड़न की 17 लोगो पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।