संडीला कोतवाली क्षेत्र के डोगवा गोस्वा निवासी संतराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मैं अपने घर के बाहर खड़ा था।इस दौरान मेरा भाई शिवाधार व चाचा तोगे व रामदुलारी ने पुरानी रंजिश के चलते गाली देने लगे मना करने पर उपरोक्त लोग पीटने लगे।इस दौरान शोर शराबा सुनकर बचाने आई पत्नी मंजू को भी पीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।मारपीट में मेरे सर mr चोटे आई है। कोतवाल नित्यानंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
