लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी लखीमपुर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने पूरे जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची प्रस्तुत की जिसमें मंडल अध्यक्ष कुंभी रविंद्र कटियार पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा मंडल अध्यक्ष की बागडोर सौंप आपको बता दें इससे पहले भी रविंद्र कटियार कुंभी मंडल के अध्यक्ष थे और अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे जो कार्यकर्ताओं के बीच काफी सराहना रहा

कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को लेकर यह बजट पूरी तरह 2024 चुनाव को लेकर भगवान राम के नाम पर वोट पाने की रणनीति का हिस्सा है

एक सशक्त प्रदेश बनाने की दिशा में यह बजट अत्यंत कारगर है इस बजट में किसानों मजदूरों गरीबों के हितों को ध्यान रखते हुए प्रारूप तैयार किया गया प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प 2047 विकसित भारत के रूप में स्थापित करने का जो देश है उसे पूरा करने की दिशा में बजट सही है

रायबरेली । संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ गंभीर हालत में जिला अस्पताल करवाया गया एडमिट पारिवारिक कलह से परेशान थी युवती हालत नाजुक शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर की घटना ।

दरवाजे पर पानी जाने को लेकर हुए विवाद में महिला समेत तीन को पीटा कोतवाली में मामले की की गई शिकायत कोतवाली क्षेत्र के कबीर चौराहा निवासी कमलेश ने बताया कि रविवार की रात बरसात हो रही थी बरसात का पानी उसके दरवाजे से होकर पड़ोसी के दरवाजे चला गया आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस के तीन लोगों ने आकर गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी बीच बचाव करने आई उसकी मां और पत्नी को भी पिटा सोमवार के दिन पीड़ित नहीं कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया शिकायती पत्र मिला है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

भूकम्प पर एन०डी०आर०एफ० ने जिला प्रशासन के साथ किया मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल मे विकास भवन बिल्डिंग मे भूकंप आने व आग लगने जैसे दृश्य दिखाये गये इस दौरान अपर जिलाधिकारी नितीश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे

तिवारी रेजिडेंस बहेरवा में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य प्रकाश पांडेय के द्वारा सेवा निवृत्ति फौजी प्रधान एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन प्रांशु सिंह और खुर्रूमपुर प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के दौरान ऊंचाहार एवं रोहनिया के प्रधान उपस्थित रहे इस अवसर पर भाजपा नेता ने अपने कर कमलों से अंग वस्त्र पेन और डायरी देकर सम्मानित किया भाजपा नेता ने पहले सेवानिवृत्ति फौजियों को माल्यार्पण कर सम्मान किया तदोपरांत पत्रकार एवं प्रधानों का सम्मान किया भाजपा नेता सत्य प्रकाश पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि आपके बीच का रहने वाला हूं और आपके सुख-दुख को समझने वाला हूं आपका अपना भाई बंधु हूं आप हमारे साथ में चले हम आपके हर मौके पर खड़ा मिलूंगा आयातित प्रत्याशियों से दूर रहें जो चुनाव में दिखाई देते हैं और चुनाव के बाद ओझल हो जाते हैं ।

Mausam

संरक्षित गोवंश निकले तो करवाई

शिवम सोनी पर सराफा व्यापारी लगाया आभूषण हड़पने का आरोप पुलिस ने की एफआईआर दर्ज, विवेचना शुरू ललितपुर। अठारह लाख रुपये के जेवरात को लूट की फर्जी कहानी बताकर षडय़ंत्र करने वाले सराफा कारोबारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने सराफा व्यापारी द्वारा बतायी गयी लूट की घटना को फर्जी करार दिया तो वहीं अब दूसरी ओर जिस सराफा व्यापारी से ज्वैलरी लेकर बेचता था, उसने भी पकड़े गये सराफा व्यापारी पर एफआईआर दर्ज कराते हुये ज्वैलरी हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी राजकुमार सोनी पुत्र रामकिशन सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कटरा बाजार में राज ज्वैलर्स के नाम से प्रतिष्ठान का संचालन करता है। बताया कि मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर निवासी शिवम सोनी पुत्र अवध सोनी सिविल लाइन्स कुछ माह से उसके प्रतिष्ठान से सोने के जेवरात विभाग के कर्मचारियों (ग्राहकों) को बिक्री के लिए दिखाने ले जाते थे। बताया कि उस माल को वह दिखाने ले जाते थे और उसमें बिक्री पश्चात बाकी माल का हिसाब-किताब करके वापस कर देते थे। बताया कि शिवम सोनी ने कई बार ऐसा किया और उसका हिसाब भी ठीक रहा। बताया कि 2 फरवरी 2024 को शाम करीब 7 बजे ग्राहक को सामान दिखाने की बात कहकर 3 चूड़ी सेट, 4 हार, चैन व अंगूठी सोने के आभूषण जिसका वजन मय पैकेट के 298 ग्राम ले गये थे। अगले दिन जब सामान वापस मांगा को वह टहलाते हुये रहे। 3 फरवरी को शाम को फिर से उसने सामान वापस करने की मांग की तो शिवम सोनी ने उसके साथ लूट होने की बात कही और आना-कानी करने लगा। सराफा व्यापारी राजकुमार सोनी ने बताया कि उसे पूर्ण विश्वास है कि उक्त सोने का आभूषण उक्त शिवम सोनी के पास ही है एवं सामान वापस न करने की मंशा से वह झूठ बोल रहा है एवं सामान वापस नहीं करना चाहता। पीडि़त सराफा व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने शिवम सोनी के खिलाफ धारा 203 व 406 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।