उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों पर मेहरबान कन्या सुमंगला योजना में मिलेगा बालिकाओं को लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार की नई पहल यूपी बजट में तैयार किया गया युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजना 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण देकर तैयार करेंगे नए उद्यमी
जल जीवन मिशन के लिए मिलेंगे 22000 करोड रुपए उत्तर प्रदेश बजट में लिया गया निर्णय
सिधौली थाने के सिधौली महमुबादबाद मार्ग अंतर्गत जाफरीपुरवा गांव के आगे गिट्टी प्लांट के सामने सड़क के नीचे बनी खाई एक मृत नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा गया बताते है कि गांव के निकट ही जाफरी पुरवा निवासी एक महिला द्वारा शव को देखा गया महिला ने बताया कि काफी संख्या में कौवों को उड़ते हुए देखा तो उसे शंका हुई जब उसने नजदीक जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। काफी संख्या में ग्रामीण व लोग एकत्र हो गए सूचना पुलिस को।दी गयी पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की ।
सिधौली कस्बा के पड़ाव मैदान पर सब्जी मंडी में साइकिल चुराकर भाग रहे एक चोर को लोगो ने पकड़ कर जमकर पिटाई की और पुलिस के आने तक एक पेड़ से बांध कर रखा । मंगलवार को कस्बा के पड़ाव मैदान पर लगने वाली थोक सब्जी मंडी में एक युवक को एक साइकिल चोरी करते हुए वहां के लोगो ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे उसी के मफलर से मंडी मे लगे पेड़ से बांध दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग एक घण्टे तक वह पर मौजूद लोग उससे पूछतांछ करते रहे पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल पुत्र राम सहारे निवासी भरौना गांव बताया मंडी में मौजूद दुकानदारों का कहना था कि मंडी से कई दुकानदारों व ग्राहकों की साइकिले चोरी हो चुकी है पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई
अयोध्या/यादवपुर बताते चलें कि मंगलवार की देर शाम जाना ननसा मार्ग पर लगना का पुरवा के पास जाना बाजार की तरफ से गन्ना लदी ट्रॉली लगा के पूरा के पास पहुंची तत्पश्चात विपरीत दिशा से ननसा बाजार की तरफ से आ रही बोलोरो गाड़ी को पास देने के चक्कर में आंशिक नुकसान हो गया जिसके चलते दोनों ड्राइवरों में कहा सुनी के साथ देख लेने की बात हो रही थी मामला लिखे जाने तक दोनों में नुकसानी का समझौता चल रहा था दुर्गा सिंह अयोध्या मोबाइल वाणी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 15 फरवरी तक सिलेण्डर रीफिल करायेंरू डीएसओ ललितपुर। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रथम चक के अन्तर्गत निःशुल्क रिफिल वितरण हेतु शासनादेशानुसार निर्धारित अवधि माह नवम्बर-दिसम्बर, 2023 को दिनॉक 15-02-2024 तक विस्तारित किये जाने के क्रम में जनपद के समस्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को जनहित में एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रथम चरण के अन्तर्गत निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल. वितरण हेतु दिनॉक 15-02-2024 तक विस्तारित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है । अतः समस्त सम्बन्धित लाभार्थी विस्तारित तिथि दिनाँक 15-02-2024 के अनुसार उक्त योजनान्तर्गत एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करना सुनिश्चित करें ।
तहसील स्तरीय अण्डर-18 (बालकध्बालिका) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन ललितपुर। वर्ष 2023-24 में ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता के अन्तर्गत तहसील-सदर (ललितपुर) स्तर पर दिनांक 04 से 06 फरवरी 2024 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम ललितपुर पर आयोजित हो रही तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का समापनध्पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 06.02.2024 को स्पोर्ट्स स्टेडियम ललितपुर पर किया गया है, जिसके अन्तर्गत मुख्य अतिथि- कैलाश नाराण निरंजन अध्यक्ष जिला पंचायत एवं विशिष्ट अतिथि-नायब तहसीलदार ललितपुर को क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती रेखा रावत द्वारा बुके भेटकर कर स्वागत किया। तदोपरान्त मुख्य अतिथि एवं विश्ष्ठि अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती जी के चित्र पर माल्र्यापण कर नमन किया। उक्त कार्यक्रमोपरान्त रविन्द्र कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं अजरूद्दीन क्रिकेट प्रशिक्षक द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि को बैज अलंकृत कर अभिवादन किया। उक्त प्रतियोगिता तारतम्य में अतिथिगणों द्वारा संयुक्त रूप बालक वर्ग की 400 मी0 रेस को हरि झण्डी दिखा रवाना किया। सदर तहसील स्तर पर आयेजित प्रतियोगिता के अन्तर्गत अण्डर-18 बालकध्बालिका, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल में खेले गये फाईनल मैच के परिणाम में एथलेटिक्स वर्ग इवेन्ट्स खिलाड़ी का नाम स्थान 2 3 4 बालिका 100 मी0 रेस, कु0 खुशी राजा, के.आई.सी. बिरधा प्रथम, ममता कुशवाहा, नगर पंचायत जी.आई.सी. द्वितीय, ऊषा देवी, श्री पहलवान गुरूदीन इण्टर काॅलेज तृतीय, बालक में श्री मोनू, के.आई.सी. बिरधा प्रथम, , विजय कुमार, श्री दीपचन्द चैधरी इंटर काॅलेज द्वितीय, शिवम चैधरी, एस.डी.एस. तृतीय बालिका 200 मी0 रेस 1. कु0 खुशी राजा, के.आई.सी. बिरधा प्रथम, अवधेश, एस.एस.बी.आई.सी. द्वितीय, पूनम, एस.एस.बी.आई.सी. तृतीय, मोनू, के.आई.सी. बिरधा प्रथम, शिवम चैधरी, एस.डी.एस. द्वितीय, विजय कुमार श्री दीपचन्द चैधरी इंटर काॅलेज तृतीय, बालिका 400 मी0 रेस 1. कु0 अवधेश, एस.एस.बी.आई. जखौरा प्रथम, ममता, एन.पी.जी.आई.सी. द्वितीय, पूनम, एस.एस.बी.आई.सी. जखौरा तृतीय, मोनू, के.आई.सी. बिरधा प्रथम, कृष्णकान्त, के.आई.सी. बिरधा द्वितीय, शैलेन्द्र परिहार के.आई.सी. बिरधा तृतीय, बालिका लम्बीकूद, कु0 अवधेश, एस.एस.बी.आई.सी. जखौरा प्रथम, ममता, एन.पी.जी.आई.सी. द्वितीय, पूनम, एस.एस.बी.आई.सी जखौरा तृतीय, बालक लम्बीकूद, मौ0 फैजान, जी.आई.सी. प्रथम, विजय कुमार, एस.डी.पी.एस. द्वितीय, देवराज, पी.एन.इंटर काॅलेज तृतीय, बालिका शाॅटपुट थ्रो, कु0 रोशनी साहू, के.आई.सी. बिरधा प्रथम, मोनिका, जी.जी.आई.सी. द्वितीय, संजना कुशवाहा, जी.जी.आई.सी. तृतीय, हरेन्द्र, श्री दीपचन्द्र चैधरी इं.काॅ. प्रथम, आकाश, के.आई.सी. बिरधा द्वितीय, युवराज, के.आई.सी. बिरधा तृतीय, कबड्डी में बालक वर्ग- किसान इंटर काॅलेज बिरधा बनाम जी.आई.सी. ललितपुर के मध्य खेले गये मैच में के.आई.सी. बिरधा की टीम 34-30 से विजयी रही। बालिका वर्ग- जी.जी.आई.सी. बनाम एन.वी.एम. के मध्य खेले गये फाईनल मैच में जी.जी.आई.सी. ललितपुर की टीम 18-8 से विजेता रही। खो-खो में बालिका वर्ग- श्री शान्तिनाथ बालक संस्कार केन्द्र गनगौरा सिरौन जखौरा बनाम एन.वी.एम. ललितपुर के मध्य खेले गये मैच में श्री शान्तिनाथ बालक संस्कार केन्द्र गनगौरा सिरौन जखौरा की टीम 12-0 से विजयी रही। बालक वर्ग- श्री शान्तिनाथ बालक संस्कार केन्द्र गनगौरा सिरौन जखौरा बनाम किसान इंटर काॅलेज बिरधा के मध्य खेले गये मैच में श्री शान्तिनाथ बालक संस्कार केन्द्र गनगौरा सिरौन जखौरा की टीम 07-02 से विजयी रही। वालीवाल में बालिका वर्ग- श्री पहलवान गुरूदीन पब्लिक स्कूल बनाम एन.पी.जी.आई.सी. ललितपुर के मध्य खेले गये मैच में श्री पहलवान गुरूदीन पब्लिक स्कूल की टीम 18-09 से विजयी रही। बालक वर्ग- श्री माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी बिरधा बनाम श्री दीपचन्द्र चैधरी इं0काॅ0 के मध्य खेले गये मैच में श्री माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी बिरधा की टीम 15-11 से विजयी रही। उक्त प्रतियोगिता उपरान्त मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को अपने आशीषवचन से अभिसिंचित करते हुये विजेताध्उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया। ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता के अन्तर्गत दिनांक 08-09 फरवरी 2024 तक तालबेहट तहसील की तहसील स्तरीय (एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल) प्रतियोगिता का आयोजन श्री मर्दन सिंह इंटर काॅलेज तालबेहट में आयेाजित की जाएगी। अतः तहसील तालबेहट के विद्यालयों के प्रधानचार्यध् प्रधानाचार्याओं से अनुरोध है कि अपने अपने विद्यालय की उत्कृष्ट टीमों को उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले भेजने का कष्ट करें, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ी लाभान्वित हो सकें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु विद्यालय की प्रविष्टि मूलरूप से उपलब्ध करना अनिवार्य हैं, जिसमें जन्मतिथि अवश्य रूप से अंकित हो। अन्त में क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथिगण को स्मृति चिन्ह् भेटकर उपस्थित वरिष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर रविन्द्र कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक, राजेश, रामबाबू दीक्षित मनोज कुमार कुशवाहा, लक्ष्मण, जय नारायण दुबे विकास, प्रिंस आदि उपस्थित रहें। फोटो- पी5 कैप्सन- स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेताध्उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार वितरित करते कैलाश नाराण निरंजन अध्यक्ष जिला पंचायत।
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से जागरुकता हेतु शिविर का आयोजन 09 फरवरी को ललितपुर। सर्वसाधारण को अवगत कराना है कि जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर की अध्यक्षता में दिनांक 09.02.2024 को समय प्रातः 11 बजे से मा0 कल्याण सिंह सभागार में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा एवं संरक्षा जागरुक करने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
गोला तहसील के गांव रायपुर के अमृत सरोवर तालाब पर प्रधान द्वारा सेल्फी पॉइंट का निर्माण कराया जा रहा है जिससे आम जनमानस को राहत मिलेगी आपको बता दें सरकार द्वारा तालाबों का नवीनीकरण किया गया जिन्हें अमृत सरोवर का नाम दिया गया क्षेत्र के तमाम प्रधानों ने अपने क्षेत्र में तालाबों का विकास किया इसी क्रम में रायपुर गांव में अमृत सरोवर के निकट सेल्फी पॉइंट का निर्माण प्रधान के द्वारा कराया जा रहा
