ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता तहसील स्तरीय अण्डर-18 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ ललितपुर। वर्ष 2023-24 में ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता के अन्तर्गत तहसील-सदर स्तर पर तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्पोर्ट्स स्टेडियम पर किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण का सीडीओ/नोडल अधिकारी के.के.पाण्डेय ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि व नोडल अधिकारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण कर प्रतियोगिता आरम्भ की विधिवत घोषणा की गयी। एथलेटिक्स प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार व क्रिकेट प्रशिक्षक अजरूद्दीन ने मुख्य अतिथि व नोडल अधिकारी को बैज अलंकृत कर अभिवादन किया। प्रतियोगिता में अण्डर-18 बालक-बालिका, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीवाल का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में के.आई.सी. बिरधा की खुशी राजा प्रथम, नगर पंचायत जीआईसी की ममता कुशवाहा द्वितीय एवं पब्लिक स्कूल की ऊषा देवी तृतीय रहीं। खो-खो में बालक वर्ग से के.आई.सी.बिरधा व शांतिनाथ इं.कां.सीरोंनजी ने फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग से स्पोर्टस स्टेडियम व शान्तिनाथ इं.कां. सीरोंनजी ने भी फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी में बालिका वर्ग से जीजीआईसी व स्पोर्टस स्टेडियम और बालक वर्ग से के.आई.सी. बिरधा व जीआईसी ने फाइनल में प्रवेश किया। बॉलीवाल में बालक वर्ग से माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी व के.आई.सी. बिरधा और बालिका वर्ग से पब्लिक स्कूल व स्पोर्टस स्टेडियम ने फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक मण्डल में जर्नादन शुक्ला, मनोज विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, दिव्या रिछारिया, सुनील राजपूत, देवेन्द्र कुमार, जितेन्द्र यादव, आनंद रिछारिया, नितेश राज, आरिफ, रविन्द्र कुमार, अजरूद्दीन व अंकुर सहरावत रहे। अन्त में क्रीड़ा अधिकारी ने आभार जताया। इस दौरान आशीष वर्मा, रविन्द्र एथलेटिक्स प्रशिक्षक, सुनील कुमार रॉय, राकेश कुशवाहा, सुखसाहब सिंह, राजेश, रामबाबू दीक्षित, मनोज कुशवाहा, लक्ष्मण, जयनारायण दुबे, विकास, प्रिंस आदि उपस्थित रहे है।
सिधौली कस्बा स्थित श्री विमल नाथ शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिधौली विधायक मनीष रावत ने छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये । कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिधौली भाजपा विधायक मनीष रावत ने कहा की देश को प्रत्येक युवक उच्व शिक्षा के लिये प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत छात्र छात्राओं को सुविधाएं दी जा रही है । जिससे छात्र के को पढाई में दिक्कत ङ् हो उन्होंने कहा सरकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ग है कालेज प्रबन्धक सजंय जैन ने बताया कि कुल 276 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गए है इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ऋषभ जैन सहित कालेज के स्टाफ और अभिभावक व छात्राएं उपस्थित रही ।
*बहन को ससुराल भेजने जा रहे भाई व बहन हादसे में गंभीर रूप से हुए घायल,ट्रैक्टर ने मारी टक्कर* सिधौली-सीतापुर। सीतापुर की कोतवाली सिधौली के भंडिया के समीप एक बाइक को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला समेत उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार ग्राम अकबरपुर सरैयां थाना कमलापुर निवासी अमित पुत्र रमेश उम्र 24 वर्ष अपनी बहन सुमन पत्नी मुनेश्वर को बाइक से उसके ससुराल महमूदाबाद छोड़ने जा रहा था तो वही थाना सिधौली अंतर्गत ग्राम भंडिया के पास एक अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे भाई व बहन दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाई व बहन की हालत गंभीर देखते हुए उनको मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। मौके से ट्रैक्टर चालकट्रैक्टर सहित फरार हो गया।
सिधौली कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर दक्षिणी में सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे में अचानक से करंट उतर आया जिसकी चपेट में एक गाय गयी जिससे मौक़े पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को फोन किए जाने के बाद उस इलाके की बिजली बंद की गई और फिर बिजली कर्मचारियों ने मौके पर आकर खराबी को दूर किया।
नौगढ़। मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ में मारा टक्कर दो घायल सोमवार को बसौली मोड़ के समीप नौगढ़ निवासी कैलाश पुत्र स्व मेवालाल (50) अपनी पुत्री रिंकी (15) के साथ अपने घर से मझगांवा अपनी दुकान पर जा रहे थे कि बसौली मोड़ के समीप सीट बेल्ट लगाने में मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ में रोड़ के किनारे टकरा गया जिसकी वजह से दोनों को काफी चोट आ गई राह गिरों ने इमरजेंसी एम्बुलेंस 108 की सहायता से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार करके जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिए।
चन्दौली पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थ एवं पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह महोदय के निकट पर्यवेक्षण में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज महोदय के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल कुमार यादव, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, हे0का0 ओमप्रकाश यादव, हे0का0 विजय शंकर के साथ रोकथाम जुर्म जरायम एवं गौतस्करी के विरुद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.02.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि 01 अदद पिकट टाटा योद्धा वाहन UP65 LT7243 में गौतस्करों द्वारा क्रूरतापूर्वक गोवंश को लाद कर वध हेतु मथेला के रास्ते बिहार ले जा रहे है। इस सूचना पर मथेला भुपौली नहर मार्ग से लोलपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी गयी पुलिस की चेकिंग देख पशु तस्कर भुपौली नहर पुलिया के पहले वाहन को खड़ा कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। भुपौली नहर पुलिया वहद ग्राम मथेला से पिकप वाहन UP65 LT7243 में गौ तस्करों द्वारा क्रूरतापूर्वक लादे 09 राशि गोवंश (जिसमें 07 राशि जिन्दा गोवंश व 02 राशि मृत गोवंश) को बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-12/2024 धारा 3/5A/5B/8 गो0वध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1.वाहन स्वामी सद्दाम अंसारी पुत्र निजामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम गौरी रसूलपुर जनपद वाराणसी 2. 01 व्यक्ति नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
कन्दवा पुलिस टीम को असना तिराहा के पास से मिली सफलता *पूर्व की घटना-* दिनांक 21.12.23 को थाना कन्दवा जिला चन्दौली निवासी वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि उसकी 11 वर्षीय नातिन समय 4 बजे किराना के दुकान पर गयी थी। दुकान से लौटते समय इरफान पुत्र पप्पू गली में मोबाइल नम्बर मागने लगा तथा लड़की का हाथ पकडकर पैर में लग्गडी मार दिया। उपरोक्त घटना के बारे में लड़की द्वारा अपने परिजनों को बताया गया. इस पर लड़की के परिजन द्वारा इरफान से पूछने पर इरफान, नौशाद पुत्र शौकत, सुहेल पुत्र नौसाद सोनू पुत्र मुस्तफा द्वारा लडकी के परिजन को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया । उपरोक्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं 112/23 धारा 354(क)/323/504 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम इरफान, नौशाद, सुहैल,सोनू के पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।
सोमवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाईन में निर्माणाधीन महिला आरक्षी बैरक व 5G टाइप बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। महिला आरक्षी बैरक व 5G टाइप बिल्डिंग निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांचकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । सीमेंट, सरिया, अनुरुप रखने के लिए निर्देशित किया गया । साथ ही जांचकर्ता अधिकारी को भवन निर्माण में पड़ने वाले बीम व कालम में कंक्रीट, बालू, सीमेंट, सरिया आदि निर्धारित मात्रा में प्रयुक्त कराने के लिये बताया गया व भवन निर्माण के निरीक्षण हेतु नामित अधिकारी को निरंतर निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक के साथ ही अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक सदर महोदय के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित/वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया महोदय श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व उनके द्वारा गठित टीम द्वारा मा0 न्यायालय से निर्गत मु0नं0 917/93 धारा 26 वन अधि0 थाना नौगढ़ चन्दौली से संबंधित वारंटी 1. नन्दू पुत्र स्व0 गुरूसरन निवासी ग्राम मुड़हुआ दक्षिणी थाना चकिया जनपद चन्दौली को समय 09.15 बजे तथा वारण्टी 2. रामचयन उर्फ रामचन्दर पुत्र स्व0 झामा निवासी ग्राम मुड़हुआ दक्षिणी थाना चकिया जनपद चन्दौली को समय 09.25 बजे तथा एनबीडब्लू मु0नं0 242/2003 धारा 379/411 भादवि व 26/41/42/52 वन सं0 अधि0 थाना बबुरी जिला चन्दौली से सम्बन्धित वारण्टी अब्दुल रशीद पुत्र करीम निवासी ग्राम भीषमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को समय 10.20 बजे तथा वारण्टी अलीहसन पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम भीषमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को समय 10.30 बजे उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना अटरिया पुलिस टीम द्वारा जिला मजिस्ट्रेट महोदय सीतापुर द्वारा जनपद की सीमा से छः माह के लिये निष्कासित किये गये जिला बदर अभियुक्त रिंकू पुत्र कल्लू निवासी रसूलपनाह थाना अटरिया जिला सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 25/24 धारा 10 यू0पी0 गुंडा निवारण अधिनियम थाना अटरिया जनपद सीतपुर। में पंजिकृत किया है
