सोमवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाईन में निर्माणाधीन महिला आरक्षी बैरक व 5G टाइप बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। महिला आरक्षी बैरक व 5G टाइप बिल्डिंग निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांचकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । सीमेंट, सरिया, अनुरुप रखने के लिए निर्देशित किया गया । साथ ही जांचकर्ता अधिकारी को भवन निर्माण में पड़ने वाले बीम व कालम में कंक्रीट, बालू, सीमेंट, सरिया आदि निर्धारित मात्रा में प्रयुक्त कराने के लिये बताया गया व भवन निर्माण के निरीक्षण हेतु नामित अधिकारी को निरंतर निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक के साथ ही अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।