05.02.2024 को पुलिस द्वारा पीछा किये जाने पर गोवंश सहित वाहन को छोड़ कर हो गया था फरार पूर्व की घटना- दिनांक 05.02.2024 को मुखबिर की सूचना भुपौली नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान भुपौली नहर पुलिया वहद ग्राम मथेला से पिकप वाहन UP65 LT7243 में गौ तस्करों द्वारा क्रूरतापूर्वक लादे 09 राशि गोवंश (जिसमें 07 राशि जिन्दा गोवंश व 02 राशि मृत गोवंश) को बरामद किया गया था । मौके से पशु तस्कर फरार हो गये थे। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-12/2024 धारा 3/5A/5B/8 गो0वध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 नि0 अधि0 व 429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1.वाहन स्वामी सद्दाम अंसारी पुत्र निजामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम गौरी रसूलपुर जनपद वाराणसी 2. 01 व्यक्ति नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तारी का विवरण-* डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं आपराधियों, गौ-तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में व विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली तथा रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के निर्देशानुसार वांछित/वारण्टी/गौ-तस्कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 12/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 व 429 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त सद्दाम अंसारी पुत्र निजामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम गोरी रसूलपुर थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी उम्र 24 वर्ष को थाना बलुआ पुलिस द्वारा टाण्डाकला पीपा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
थाना चकिया पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार चकिया। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल यादव (आपरेशन) महोदय के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण , मादक पदार्थो की रोकथाम , वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने मूसाखाड़ डैम के किनारे पहाड़ी के पास से अभियुक्त सजित कुमार मुसहर पुत्र रामसूरत मुसहर निवासी ग्राम वनभीषमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को 10 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तारी/बरामदगी की गयी । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 20/2024 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एक निजी कंपनी से 25 लाख का लोन लेने के चक्कर में एक युवक ठगों का शिकार हो गया मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अजयपाल ने बताया की उसके मोबाइल फोन पर एक निजी कंपनी से लोन का विज्ञापन आया था जिसे देखकर उसने लोन का आवेदन कर दिया इसी दौरान कम्पनी के दो व्यक्तियों बात होने लगी एक दिल्ली निवासी दूसरा लखनऊ निवासी और धीरे-धीरे करके उससे 4:12लाख अपने अकाउंट में डलवा लिया और हमें जाली दस्तावेज जे थमा दिया जिसकी शिकायत पीड़ित में गुरुवार को कोतवाली में की है ।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों/वनवासियों से समन्वय स्थापित रखते हुए सुरक्षा की भावना बनायें रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सघन काम्बिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज दिनांक 08.02.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा मय फोर्स व पीएसी बल के साथ थाना चकरघट्टा क्षेत्र आदि के जंगलों में सघन कांबिंग कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नक्सली गतिविधियों के दृष्टिगत सघन कांबिंग एवं सर्च ऑपरेशन करते हुए लोगों से मिलकर गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा उनकी समस्याओं को भी सुना गया।
सलीमपुर भैरो उर्फ अकोढिया में जच्चा -बच्चा निमार्ण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीणों द्वारा निर्माण के दौरान ही लगाया गया था ग्राम प्रधान और मीडिया के हस्ताक्षेप के बाद ठेकेदार द्वारा पीली ईटों को बदलवाया गया था कुछ दिन काम करने के बाद ठेकेदार ने काम को अधूरा छोड़ चला गया था ग्रामीणों के विरोध के बाद मोबाइल वाणी में प्रमुखता से खबर चलाई गई थी खबर का असर होने के बाद ठेकेदार द्वारा कार्य पुनः चालू कराया गया ।
mपुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा थाना पटहेरवा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश- आज दिनांक- 08.02.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा थाना पटहेरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के पश्चात निम्न निर्देश जारी किये गये- 1. थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया। 2. जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्वयं थाना प्रभारी को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया गया। 3. महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण/निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। 4. आईजीआरएस के मध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। 5. बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया । 6. मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एवं लावारिश वाहन/माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देशित किया गया। 7. महोदय द्वारा आगामी चुनाव को शांन्ति एवं सकुशल संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 8. सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया । 9. थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक से अधिक कार्य कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। 10. पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर एवं थाना कार्यालय के साफ-सफाई की प्रशंसा करते हुए साफ-सफाई सदैव उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
घर में घुसकर युवती पर किया चाकू से वार
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के दिशा निर्देश पर ग्राम सभा दुलमा पट्टी में लगवाया गया 48 सी सी टि वी कैमरे बताते चले कि सेवरही थाना अंतर गत ग्राम प्रधान दुलमा पट्टी के सहयोग से 48 सीसी टीवी कैमरे लगवाए गये जिसको देखते हुवे सेवरही प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधान को माल्यापर्ण कर समानित भी किया
जल्द आकार लेगा भारत नेपाल मैत्री द्वारा
ठंड में टूटे शीशे वाली बसों से अयोध्या की यात्रा मुश्किल
