पकड़ी बाजार जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदवलिया गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 15 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया। जो इस समय खराब पड़े हैं, तथा कुछ री-बोर योग्य हैं, जिससे यहां के ग्रामीणों को सामान्य नल से प्यास बुझानी पड़ रही है। नदवलिया में 15 इंडिया मार्का हैंडपंप जल निगम ने लगवाए थे। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलता था। जो इस समय नहीं मिल पा रहा है। यहां के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
