Transcript Unavailable.
सोनपुर प्रखंड अन्तर्गत कल्याणपुर पंचायत के जेआईआईटी बैजलपुर में मंगलवार को गरीब रक्षक आर्मी के बैनर तले स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के लोगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रजवालंन कर उनके ओजपूर्ण जीवन चरित्र को स्मरण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम वैज्ञानिक द्वारा बताया गया कि दो दिनों तक आसमान में बादल रह सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 42 डिग्री तक रह सकता है
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट। बढ़ने लगी है दिघवारा प्रखंड में जाम की समस्या आम जनता को हो रही है परेशानी।।। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें या डाउनलोड करें।
हमारे देश भारत में पर्वों और त्योहार की परम्परा अति प्राचीन काल से चली आ रही है जो विभिन्न ऋतुओं में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सभी समुदायों के द्वारा पुरे हर्षो- उल्लास और प्रसन्नता के साथ मनाये जाते है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे है रामनवमी की जो की आज देश प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनायी जा रही है। रामनवमी का त्योहार जो हमारी धरोहर है और हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है यह हमारे जीवन को खुशियों और उमंग से भर देता है। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।सनातन मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर मंदिरों में विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है ,और शहर में श्री राम से जुड़ी विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां निकाली जाती है। मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को रामनवमी की ढेर सारी बधाईयाँ।
अगले दो तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 अप्रेल शाम से 14 अप्रैल तक उत्तर बिहार के अनेक स्थानों में बारिश होने की संभावना है
Transcript Unavailable.
मौसम विभाग द्वारा गर्मी को लेकर अलर्ट ज़ारी किया है। फ़िलहाल बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा
खलारी,चुरी पश्चिमी पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत सहायक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार तथा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार उपस्थित थे।इस मौके पर विभिन्न प्रकार के बातो पर चर्चा हुई।इस अवसर पर अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।वही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।इस मौके पर भोलानाथ चौहान,किरण मिंज,विकास कुमार शर्मा,अनिल कुमार गंझू,सरस्वती देवी,निशा देवी,रामकृष्ण मुंडा,तिलक,भीम गंझू, एडित कुजूर,आरती कुमारी,तारा कुमारी,सुनीता कुमारी,विजय भोगता आदि मौजूद थे।
खलारी, एसीसी पब्लिक स्कूल खलारी में होली का त्योहार बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। नन्हे- नन्हे बच्चें बच्चियाँ राधा कृष्ण बने और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थी और अध्यापिका एक दूसरे को गुलाल लगाए और बधाईयाँ दी । मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक (रवि गिरि) ने बताया कि होली मनाने कि परंपरा की शुरूआत पुरातन काल में राजा हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद के जिवित बचने पर उनकी इस बुराई पर जित के उत्सव के रूप में मनाते हैं। साथ ही यह त्योहार राधा कृष्ण के सच्चे प्रेम का प्रतीक है इसलिए हम प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार मनाते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका पम्मी, पायल, गुड़िया, रूबी शामिल हैं।
