सोमवती अमावस्या पर पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने की पीपल बृक्ष की पूजा महिलाएं ने पीपल वृक्ष पर धागा बांधकर पति के दीर्घायु के लिए मांगी मन्नतें, सोनपुर। सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सोमी अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा कर अपने-अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की।धार्मिक महत्व की माने तो इस अवसर पर पीपल वृक्ष की पूजा करने,उपवास रखने से भगवान वासुदेव प्रसन्न होते हैं।सोमवार को सोनी अमावस्या का मुहूर्त बना जिसके अवसर पर सुहागन महिलाएं गंगा व नरायणी नदी मे स्नान कर नये वस्त्र धारण कर बस्ती के पीपल के पेड़ के पास पहूंची और पूजा अर्चना किया। सामुहिक रूप से पेड़ के 108 फेरे लगाएं और पेड़ पर 108 बार रक्षा सूत्र लपेटकर पति के लंबी उम्र की कामना की।धर्मावलंबी मे ममता पटेल,सोनी देवी, ललिता देवी, विभा देवी, रेशमी देवी,प्रज्ञारोशन देवी, कामणी देवी सहित सैकड़ो महिलाओ ने सोनपुर धनुष कुटी आश्रम स्थित बृक्ष व पहलेजाघाट स्थित रामजानकी मंदिर स्थित पीपल बृक्ष के पूजा अर्चना करने के बाद बताया कि सोमी अमावस्या के अवसर पर जो महिलाएं इस पर्व करती हैं उन्हें रुई से बने बिछावन पर नहीं सोना चाहिए।मूली और तराजू को नही छूना चाहिए।सोमी अमावस्या के दिन काल, सर्पदोष,पितृदोष और अल्पायु दोष के निवारण के लिए पूजा की जाती है।इस दिन शनी और शंकर भगवान की पूजा की जाती है।साथ हीं इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।धार्मिक मान्यता के अनुसार,सोमी अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पतियों के दीर्घायु होने कामना के लिए व्रत रखती हैं।इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है।शास्त्रों में इसे अश्वत्थ पीपल वृक्ष प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गई है। इस दिन विवाहित स्त्रियों द्वारा पीपल के वृक्ष की दूध,जल,पुष्प,अक्षत,चन्दन इत्यादि से पूजा की जाती है और वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करने का विधान होता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

32 दिनों तक लगने वाली सोनपुर मेले के सरकारी विधिवत समापन 14 दिसंबर 24 के होने के बाद भी यहां के सरकारी भूमि पर दुकान लगाए दुकानदारों और फेरी वालों से जबरन रुपए वसूली हो रही है. इस खबर को शनिवार को मोबाईल वाणी पर खबर प्रसारित किया गया था. इसकी जनकारी स्थानीय प्रशासन को मिलते ही वसूलने करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की . उक्त बातें सोनपुर एसडीओ आशीष कुमार ने मेले के दुकानदारों से अपील किया कि यदि उनसे भूमि किराया के नाम पर जबरन रुपये वसूलने आता है तो वह कतई नहीं दें और इसकी तत्काल लिखित या मौखिक सूचना प्रशासन को दें। एसडीओ ने बताया कि सरकारी स्तर पर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का समापन 14 दिसंबर को ही किया जा चुका है। इसके बावजूद मेले के दुकानदारों से जबरन रुपये की वसूली की जा रही है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि मेला समापन के 15 दिनों बाद भी मेले में बड़ी संख्या में दुकानें सजी है, जहां खरीदारों के अप्रत्याशित भीड़ उमड़ रही है। यह भीड़ मेला दर्शको की नहीं, बल्कि केवल खरीदारों की है। अभी मेले में आवश्यकता की वस्तुओं की बड़ी संख्या में दुकानें सजी हुई हैं। लोग अपने समर्थ और जरूरत के सामान् खरीदारी कर रहे हैं. अभी भी मेले में ऊनि कपड़े, घरेलू समानों, श्रृंगार के सामान, फर्नीचर के दुकान सहित सैकड़ो दुकान खुली हुई है. जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मटर के फसल में लगने वाले कीड़े एवं उसके नियंत्रण से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.