दरौदा इंटक के प्रदेश सचिव अखिलेश पांडेय कहां की कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है लोगों के मिल रहे समर्थन से प्रतीत होता है कि लोग बदलाव खोज रहे हैं उन्होंने कहा कि उनके भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा
दरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई , इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लगभग डेढ़ दर्जन केकड़ी में महिलाएं आई हुई थी जिनका स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा प्रखंड के कोडारी कला पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने किया पंचायत के विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिसमे पंचायत में चल रही आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीडीएस दुकान के अलावे अन्य योजनाएं शामिल रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा छपरा - सीवान मुख्य सड़क के धनौती गांव के समीप दो अपाची पर सवार छह अपराधियों ने दम्पति से लाखों की सम्पति लूट लि। संपति से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वापस सीवान की तरफ निकल गए। घटना के सम्बंध में सूत्रों ने बतायाकि बगौरा निवासी श्रीभगवान चौधरी अपनी पत्नी के साथ सीवान से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट ।दिघवारा के नगर पंचायत के मालगोदाम के सामने गीता जंयती समारोह समिति द्वारा आयोजित गीता जयंती आज केजमाने में प्रवचन मे कहा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुनने या डाउनलोड करें ।
सिवान: दरौली प्रखंड के सरना पंचायत के विश्वनीय बाजार से 12 मरीजों का जत्था बुधवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने सारण जिला के सीतलपुर स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तिचक के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सरना निवासी सह इसी श्री राम वाहिनी के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने 12 मरीजों से भरी हुई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर नवीन कुमार ने बताया कि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के चिकित्सीय टीम द्वारा विश्वनिया में निशुल्क नेत्र जांच कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई थी। जिसमें बहुत से मरीजों में मोतियाबिंद होने का लक्षण पाया गया था। इनमें12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सीतलपुर के मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए बस से भेजा गया। ताकि उन सभी लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो सके।
सिवान: बेलौर मंदिर के समीप पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बेहोशी हालत में एक व्यक्ति को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताकर चिकित्सको द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के भोपतपुरा निवासी 45 वर्षीय गोपाल गोड़ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बदमाशों ने गोपाल गोड़ की पिटाई कर बेलौर मंदिर के समीप फेंक दिया था। उस रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी। राहगीरों ने उन्हें मृत समझ थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु दारोगा श्रवण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के अनुसार अपने परिचित के साथ जतौर जा रहा था। इसी बीच कुछ बदमाश मेरी पिटाई कर दी और मृत समझकर मंदिर के समीप फेंक कर फरार हो गए।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के तारका गांव में अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा वाचक राजन जी महाराज के समृद्धमें 11 दिवसीय श्रीरूद्र महायज्ञ चल रहा है। जहां अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त श्रीराम कथा वाचक प्रेमभूषण जी महाराज द्वारा संगीतमय राम कथा का वाचन किया जा रहा है। संगीतमय राम कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। जिसमें प्रेमभूषण महाराज जी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल काल का वर्णन कर उनके आदर्शों की प्रस्तुति की जा रही है। प्रवचन कर्ता प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि आज की पीढ़ी अपने बारे में नही सोचती। जिस कारण मातृ-पितृ सेवा प्रभावित हो रही है। हम माता पिता का नाम रौशन नही करेंगे उनकी सेवा नही करेंगे तो अपने लिये इसका उम्मीद किस आधार पर करेंगे।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
सिवान: दरौली प्रखंड के चकरी पंचायत के करनई गांव में बीडीओ अभिषेक चंदन एवं उप प्रमुख उमेश यादव ने संयुक्त रूप से कचरा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर जिला से आए अधिकारी विकी कुमार ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज दो के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट कचरा प्रबंधन कार्यक्रम सभी पंचायतों में चलाए जाएंगे, दरौली में चकरी पंचायत से इसकी शुरुआत की जा रही है।उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण अपने कूड़ा को कूड़ेदान में ही डालें। ठोस एवं तरल कचरा एकत्रित करने के लिए प्रत्येक घर को नीला एवं हरा डस्टबिन दिए गए हैं। हरा डस्टबिन में गिला कचरा जबकि नीले डस्टबिन में सूखा कचरा डालें।जिसे प्रतिदिन सुबह सिटी बजाते हुए सफाई कर्मी कचरे को ठेला में रखे कचरा प्रबंधन केंद्र में एकत्रित करेंगे। इससे हमारा गांव एवं पंचायत स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा। मौके पर मुखिया रविन्द्र बैठा,बीसी आनंद पांडे, मुखिया लाल बहादुर कुशवाहा, पर्यवेक्षक अभय सिंह कुशवाहा, बेलाव पंचायत के पर्यवेक्षक ओम प्रकाश कुमार, उप प्रमुख उमेश यादव, स्वच्छता ग्रही अजय कुमार रंजन,डॉ अनिल जी कुशवाहा के साथ सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिल रहा है जहां हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आने से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है तो वही दुकानदारों की भी बिक्री बढ़ गई है प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में 30 से 40 परसेंट देखने को मिल रहा है किसी किसी सब्जियों में तो 70 पर्सेंट तक के गिरावट देखने को मिल रहा है हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आने से दुकानदारों की बिक्री बढ़ गई है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
