अटल बिहारी वाजपेयी कालजयी पुरुष थे। जिन्होंने भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उक्त बातें प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित "अटल की विराट छवि" गोष्ठी में कहा। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शताब्दी समारोह प्रो डॉ अजीत कुमार के अध्यक्षता में की गई जबकि संचालन इंजीनियर राजीव कुमार ने किया। जनशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अजीत कुमार ने कहा कि आग और पानी का कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए ।यह कला अटल जी कूट-कूट कर भरा था। पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने संदेश दे दिया था कि भारत दोस्ती का तलबगार है ,पर कभी झुकेगा नहीं, ,। कंधार कारगिल और संसद पर हमले के बावजूद उन्होंने समझौता की कोशिश नहीं छोड़ी और अटल जी अपनी आलोचनाओं की ओर, नहीं अपने लक्ष्य की ओर देखते थे। यही वजह था कि अटल जी विरोधियों के भी दिल में राज करते थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा निकाली गई जूनियर क्लर्क एसोसिएट्स के 13735 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो और साथ ही लोकल भाषाओँ का ज्ञान रखते हों। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 07/01/2025 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं
Transcript Unavailable.
आधुनिकता के इस दौर में भी समुद्र तटों पर पाए जाने वाले सीप और शंख निर्मित वस्तुओं का क्रेज कम नहीं हुआ है। यह देखना हो तो विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले मे लगी हस्त शिल्प दुकानों में आईये। इन दुकान पर सीप और शंख से बने अनेक ऐसी आधुनिक वस्तुएं हैं जो मेलार्थियों को आकर्षित कर रही है. सीप व शंख से बने समाग्री खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।
Transcript Unavailable.
