Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भारत के विभिन्न शक्तिपीठ के दर्शन करते हुए भारत वासियों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए निकले स्वामी नर्मदानंद ब्रह्मचारी सोनपुर----स्वामी नर्मदानंद ब्रह्मचारी ने मध्यप्रदेश के नर्मदा नदी के उदगम स्थल अमरकंटक से पूरे भारत के विभिन्न शक्तिपीठ के दर्शन करते हुए भारत वासियों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करते हुए स्वामी नर्मदानंद ब्रह्मचारी ने सभी शक्तिपीठों में पैदल यात्रा कर उनके दर्शन कर रहे है । स्वामी नर्मदानंद ब्रह्मचारी ने सारण जिले के विभिन्न शक्तिपीठ होते हुए आमी स्थित माँ अंबिका के दर्शन करते हुए डुमरी बुजुर्ग के कालरात्रि के दर्शन कर शुक्रवार को जेपी सेतु बजरंग चौक पर पहुँचे । उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर 2021को यात्रा आंरभ की है ।16 महीने में 9 राज्यो की 6500 किमी की यात्रा पैदल तय कर अम्बिका स्थान होते हुए सोनपुर के खरीक गांव में पहुँचे उन्होंने कहा कि पूरे भारत के भ्रमण के दौरान हर जगह पर उन्हें स्वागत किया जा रहा है। सोनपुर पहुंचने के बाद माताओं-बहनों और समाज सेवी यशवन्त कुमार के नेतृत्व में उनका स्वागत किया । शुक्रवार के संध्या 3 बजे पटनदेवी के दर्शन हेतु जेपी सेतु होते हुए पैदल आगे बढ़ गए । बाबा ने यात्रा का उद्धेश्य सांस्कृतिक एकता एवं जात पात भुलाकर एक राष्ट्र ,एक धर्म हिन्दू धर्म(सनातन धर्म) का नारा दिया । इनका कहना था कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना चाहिये । क्यों दुनिया का सबसे श्रेष्ठय संस्कृति हिन्दू संस्कृति ही है । इस अवसर पर बाबा का यात्रा पथ में सहयोग हेतु धर्म जागरण के प्रांत संयोजक डॉ अवधेश कुमार,विद्यार्थी परिषद के यशवन्त कुमार,रौशन कुमार,विजय कुमार,रितेश कुमार,आलोक कुमार,नीतीश कुमार उपस्तिथ थे । जेपी सेतु पटना में बाबा का स्वागत करने हेतु पीयूष जी अपने साथियों के साथ मौजूद थे ।