गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ द्वारा जानेंगे गर्मी के मौसम में लगायी जाने वाली मक्का की खेती की जानकारी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मड़कन में भगवत कथा व यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बडरम में आज भगवत कथा महायज्ञ को लेकर विशाल कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए वहीं कलश यात्रा के दौरान युवाओं बुजुर्गों में काफी उत्साह व जोश देखने को मिला
एनएसएस के विशेष कैंप का आज का समापन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के राज सिंह कॉलेज में चल रहा है राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एनएसएस के विशेष कैंप का आज समापन हो गया दादा की एनएसएस के सभी कैंपों में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ था सफाई जागरूकता नेतृत्व व अन्य कई मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाई गई
महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी आनन्द पुष्कर ने की प्रेस वार्ता,हुसैनगंज के शिक्षक हुए शामिल सिवान शहर के एक निजी होटल में सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व स्नातक क्षेत्र के mlc स्व० केदारनाथ पाण्डेय के पुत्र आनंद पुष्कर ने आज एक प्रेस वार्ता की साथ ही कहा कि शिक्षकों की सारी समस्याओं का निवारण उनके द्वारा किया जायेगा, साथ ही पेंशन व अन्य कई मामले है जो शिक्षकों के हित में है उसके लिये प्रयास करेंगे वही उन्होने कहा कि सालो उनके पिता ने शिक्षकों के हक के लिये लड़ाई लड़ी है सभी लोग उन्हें समर्थन दे इस मौके पर कुचायकोट के विधायक अमरेन्द्र पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय),तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC संजय कुमार सिंह,CPI के प्रदेश महासचिव रामनरेश पाण्डेय, सिवान की सांसद कविता सिंह व साथ हीं घटक दल के जिला नेतृत्व के सभी साथी की गरिमामय उपास्थित रहे
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के आंदर, गुठनी तथा दरौली प्रखण्ड में लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत नहाए खाय के साथ आज से शुरू हो गया। यह छठ पर्व चार दिन मनाया जाता है। पहले दिन नहाय-खाय से शुरू होता है। दूसरे दिन खरना, तीसरे अस्त होते सूर्य और चौथे दिन उदय होते सूर्य को नदी या तालाब में अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होता है। विधानसभा क्षेत्र में नहाय-खाय के दिन महिलाएं दरौली स्थित सरयू नदी के शिवाला घाट, पचमंदिरा घाट समेत विभिन्न जलाशयों में स्नान कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद शुद्ध चावल, दाल और लौकी की सब्जी बनाकर भोजन किया गया। वहीं छठ पर्व में नहाए खाए के दिन लौकी की सब्जी का बड़ा महत्व माना जाता है। इधर, छठ पूजा को लेकर दरौली सरयू नदी घाट पर साफ सफाई का कार्य भी चल रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: गांव स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा को तेजी से मुहैया कराने की दिशा में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का किया गया वितरण। बता दे दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वकील सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार और प्रखंड अनुसार एवं मूल्यांकन सहायक शशी रंजन के मौजूदगी में प्रखंड क्षेत्र के 170 आशा कार्यकर्ता एवं 10 आशा फैसिलिटेटरो को सैमसंग का स्मार्टफोन वितरित किया गया। चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पहले आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं और नवजातों के टीकाकरण का डाटा डायरी में लिखकर रखना पड़ता था। परंतु अब स्मार्ट फोन में ही आशा को सभी डाटा रखना होगा। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा किडिजिटलाइजेशन के दौर में अब आशा कार्यकर्ताओं को भी डिजिटल कर दिया गया है । गर्भवती महिलाओं , धात्री माताओं और नवजातों का डाटा रखने के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं के बीच स्मार्ट फोन वितरित किया गया है। अब आशाओं को हर कार्य की रिपोर्ट ऑनलाइन देनी होगी । मौके पर अनिल कुमार लेखापाल, राम प्रसाद पासवान लिपिक, मनीषा शाहिद के साथ कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
लोक आस्था का महानतम पर्व चैती छठ शनिवार को नहाए खाए के साथ भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ । मालूम हो कि साल भर में 2 बार छठ पर्व मनाया जाता है। एक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में तथा दूसरा चैत माह के शुक्ल पक्ष में चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक चार दिवसीय अनुष्ठान होता है। चैती छठ को लेकर दरौली प्रखंडों के नदी तालाबों के किनारे इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । आचार्य धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि 25 मार्च को भरनी नक्षत्र में नहाए खाय के साथ चैती छठ महापर्व का शुरुआत हुआ। व्रतियों अगला शनिवार के अहले सुबह गंगा स्नान कर अरवा चावल चना कद्दू की सब्जी आंवले की चासनी आदि ग्रहण कर चार दिवसीय इस महापर्व का संकल्प लिया । वहीं रविवार को कृतिका नक्षत्र और प्रीति योग में व्रती पूरे दिन उपवास कर संध्याकाल में खरना की पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे । इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
