Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा निकाली गई कांस्टेबल पदों पर Rs.21,700 - 69,100/- पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल नौ हजार दो सौ बाराह रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा, PST और PET, ट्रेड टेस्ट डीवी और चिकित्सा परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी के सभी उम्मीदवारों के लिए 100/- रुपए रखा गया है और एससी - एसटी और महिला के सभी उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट http://www.crpf.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 25 अप्रैल 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।धन्यवाद !
सिवान: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के चौथे दिन मंगलवार की सुबह दरौली प्रखंड क्षेत्र के सरयू नदी स्थित शिवाला घाट, पंचमंदिरा छठ घाट पर जाकर व्रतियों ने सूर्य देव को दूसरा अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा के साथ ही चार दिवसीय पर्व संपन्न हो गया। इस दौरान छठ पर्व के चौथे एवं अंतिम दिन अहले सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए व्रती और उनके परिजन अपने घरों से पूजा सामग्रियों के साथ घाटों पर पहुंचे और पानी में खड़े होकर व्रतधारियों ने सूप, बांस की डलिया में मौसमी फल, गन्ना सहित पूजन सामग्री और गाय के दूध से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन करता सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद नेता चंद्रमा प्रसाद की देखरेख में की गई। जिसमें भोजपुरी के कलाकारों द्वारा चैता का लोकगीत गाकर व्यासों ने अपना जलवा बिखेरा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के द्वारा को ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा सिवान जिले के पूर्व MLC भाजपा नेता व 10 सालों तक कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले मनोज सिंह के द्वारा आज समर्थकों के साथ SDO कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया गया वही नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर भव्य तरीके से उनका स्वागत किया साथी भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार युवा कोऑपरेटिव बैंक में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना उनका लक्ष्य है यदि वह चुनाव जीतते हैं तो किसानों के हितों के लिये कार्य होगा।
चैती छठ के मौके पर डुबते सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ,घाटो पर उमड़ी भीड़ हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटो पर चैती छठ के पावन मौके पर छठव्रती पहुंचे व छठी मइया की पूजा अर्चना के उपरांत डुबते सूर्य को अर्घ दिया ,विदित हो कि चैत के इस पावन छठ को सबकी मुरादी पूरी करनेवाला छठ पर्व कहा जाता है जिसमे श्रद्धालुओ की भीड़ छठ घाटो पर पहुंचती है व पूजा अर्चना होती है।
बिहार राज्य के जिला सिवान के गुठनी प्रखंड से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गुठनी प्रखंड के छोटी गंडकी नदी तथा सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों ने हर्षोल्लास के साथ सोमवार को छठ पूजा किया। छठ घाट पर कहीं ढोल नगाड़े बज रहे तो कहीं छठ व्रती भूमि चलकर घाट पर पहुंचे और भगवान भास्कर को शाम का अर्घ्य दिया। वहीं छठ व्रती महिलाओं ने बताया कि छठ माता जिसकी मनोकामना पूर्ण करती है, वह चैत मास के छठ व्रत को करता है। और भगवान भास्कर के डूबते और उगते समय अर्घ देकर चार दिवसीय छठ व्रत का समापन करता है। आपकों बता दें कि चार दिवसीय छठ महापर्व नहाए खाए के साथ आरंभ हो चुका है। जिसके तीसरे दिन छठ व्रतियों ने आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया तथा मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस पर्व का समापन करेंगे।
Transcript Unavailable.
