Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो  बिहार पुलिस द्वारा निकाली गई सिपाही, अवर निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और चालक पदों पर वेतनमान नियमानुसार पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल सात हजार आठ सौ आठ रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बारहवीं और स्नातक में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.csbc.bih.nic.in/पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र मई 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !

बढ़ती गर्मी को देखते हुए हुसैनगंज के सरकारी विद्यालयों में समय सारणी में हुआ बदलाव हुसैनगंज के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में समय सारणी को लेकर बदलाव कर दिया गया है बता दे की बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए या निर्णय जिला प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लिया गया है वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यालय 6:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेंगे वहीं सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं समय उपस्थित रहे

लोहार कल्याण समिति के द्वारा पटना में हुआ विरोध प्रदर्शन हुसैनगंज के लोहार समाज के लोगों शामिल हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के लोहार समाज के लोग आज पटना के गर्दनीबाग में आयोजित हुए लोहार कल्याण समिति के राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बता दें कि राज्य स्तरीय इस विरोध प्रदर्शन में सभी जिलों से लोहार जाति के लोग पहुंचे

सिवान: दरौली प्रखंड मुख्यालय में इंकलाबी नौजवान सभा का बैठक सरयां रामपुर में किया गया । इसमें 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाने पर चर्चा की गयी। इसमें संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में आरवाईए के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र साह उपस्थित रहे और इनकी अध्यक्षता में बैठक शुरू की गयी। आरवाईए राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा की लूट, झूठ, हिंसा घूणा, बेरोजगारी महंगाई के बोझ तले कराह रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना अब आसान हो गया है। इसके लिए दिव्यांगों को अब सदर अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ रही है। प्रखंड मुख्यालय में ही दिव्यांगता जांच के लिए शिविर लगाया जा रहा है। वहीं पर जांच के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। इससे दिव्यांगों को काफी राहत महसूस हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.