Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

वर्ष 2070 तक देश को कार्बन उत्सर्जन से पूरी तरह से मुक्त करने के लक्ष्य को लेकर मुहिम तेज हो गई है। हालांकि यह लक्ष्य इतना आसान नहीं है, लेकिन सरकार ने फिलहाल अपने सभी सरकारी भवनों की छतों को सोलर पैनल  (रुफ टॉप सोलर) से लैस करने को लेकर अभियान छेड़ दिया है।इस दिशा में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने आगे बढ़ते हुए अपने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से अपने भवनों की छतों को सोलर पैनल से लैस करने के निर्देश दिए है। आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को लिखे पत्र में कहा है कि इस पहल से बिजली की बचत होगा।साथ ही स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहे देश को इससे मदद भी मिलेगी। यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से इस दिशा में योजना तैयार तक तेजी से आगे बढ़ने का सुझाव दिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने ग्लास्गो में हुई कॉप-26 में दुनिया को पंचामृत का संदेश दिया था। जिसमें अपने लक्ष्यों की घोषणा की थी।साथ ही कहा था कि 2030 तक भारत ने 500 गीगा वाट नॉन फासिल एनर्जी को पैदा करने का लक्ष्य रखा है। अभी देश में बिजली का बड़े पैमाने पर उत्पादन कोयले से होता है।साथयों,?क्या सोलर पैनल के उपयोग से बिजली की समस्या का समाधान हो पाएगा ? क्या यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के भवनों की छतों को सोलर पैनल से लैस करने का निर्देश सही है ?अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नंबर 3.

Transcript Unavailable.

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जल संरक्षण पर सेमिनार का होगा आयोजन प्रतिभागी होंगे श्याम हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतिभागी स्वयं के पत्रकार भवन में आयोजित होने वाले आपदा प्रबंधन एवं जल संरक्षण के संविधान में काले साले के बता दे के सभागार में सभी प्रखंडों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहा है साथ ही साथ इस को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई

सिवान दरौली प्रखंड क्षेत्र के दोन बाजार के 99+आदर्श सुपर मार्केट के प्रांगण में अमित वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मोतियाबिंद सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने अपना नेत्र जांच कराकर इलाज कराया। मौके पर जदयू नेता सुशील कुमार गुप्ता ने कहा की ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर लगने से क्षेत्र की गरीब और असहाय जनता को इलाज में लाभ मिलता है। यह समाज के लिए बेहद ही सराहनीय कदम है। इस मौके पर समाजसेवी श्रीराम यादव, अजय कुमार गोंड, पवन कुमार ठाकुर, जदयू नेता सुशील कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

असांव थाना क्षेत्र के भूसी टोला गांव में एक शादी समारोह में आए व्यक्ति का बाइक चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। वही इस मामले में दरौली थाना क्षेत्र के बलहु निवासी रवि रंजन यादव के आवेदन पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है। पकड़े गए चोर की पहचान हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के नदिया गांव निवासी सत्यम कुमार राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीन बाइक चोर आया और भूसी टोला से बाइक चुराकर भागने लगे वही बाइक चोरी करते ग्रामीणों ने देख लिया और दौड़ाकर असांव आरा मशीन के समीप से एक चोर को पकड़ लिया जिसके बाद वाहन स्वामी मौके पर पहुंचा और चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में आज जेल भेज दिया गया है।

आंदर प्रखंड के आंदर नगर पंचायत के एक वार्ड पार्षद ने बीती रात एक महिला के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वही महिला व अन्य सदस्यों के हंगामा करने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वार्ड पार्षद की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि वार्ड पार्षद अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से भाग निकला। वहीं वार्ड पार्षद का पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमार बैभव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें