झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के संवादाता रविंद्र कुमार ने गिरिडीह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ महीने पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसमें मनरेगा द्वारा अच्छी कार्य योजना संपन्न किये जाने की सुचना दी गयी थी। इस संदर्भ में ग्राम बेंगाई पोस्ट अड़वारा ,थाना बगोदर जिला गिरिडीह के स्थानीय निवासी प्रकाश टुडो ने बताया कि मोबाइल वाणी द्वारा वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने भाग लिया था। इस सभा में डोभा निर्माण पर चर्चा की गयी थी। इसके लिए उन्हें ब्लॉक में आवेदन देने के लिए पांच -से दस दिन का समय लगा और डोभा निर्माण में दो से ढ़ाई महीने लगा। डोभा का निर्माण होने से दस से बारह किसानों को सिंचाई और फसल की खेती करने में लाभ मिलेगा। इस कार्य हेतु वे मोबाइल वाणी एवं संवादाता बहादुर हेमरोंग को धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।

Transcript Unavailable.

सिवान दरौली विधानसभा क्षेत्र आंदर, असांव, पतार, अर्कपुर सहित विभिन्न गांवो के चौक चौराहों पर जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर अग्नि दुर्घटना से अपना बचाव करने के लिए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। कर्मियों ने बताया कि 1 दिन दुर्घटना वही घटती है जहां लापरवाही बढ़ती जाती है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

सिवान दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मातृ शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के सुदृढ़ीकरण को लेकर आशा कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वकील सिंह चौहान की मौजूदगी में प्रखंड अनुसार एवं मूल्यांकन सहायक शशी रंजन, तथा मॉनिटर प्रमोद कुमार के साथ स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मूल्यांकन सहायक शशी रंजन ने आशा कर्मियों को VHSND यानी ( आंगनबाड़ी ) के द्वारा प्राप्त डाटा को पोर्टल पर अपलोड करने का प्रोसेस बताया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें .

सिवान भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की रणनीति तैयार करने को लेकर सिवान पहुंचे। भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री नीरज तिवारी, इसी क्रम में उन्होंने बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. गोविंद नारायण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन स्मृति काशी पत्रकार संघ के पराड़कर स्मृति सभागार में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यासागर राय ने डॉ. गोविंद नारायण सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.digitallocker.gov.in और cbse.gov.in पर देखा जा सकता है. जानकारी के अनुसार इस साल 10 वीं कक्षा में कुल 93.12% स्टूडेंट उत्तर्णी हुए हैं. जबकि 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट उत्तर्णी हुए हैं. छात्राओं का पास प्रतिशत 90.68 रहा है, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है. सभी छात्र छात्राओं को शिक्षामंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने शुभकामनाएं दी हैं.आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है. सीबीएसई ने इस संबंध में कारण बताते हुए अपनी रिजल्ट अधिसूचना में कहा कि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी.

Transcript Unavailable.