मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो राष्ट्रीय कैरियर सर्विस द्वारा निकाली गई डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर वेतनमान 14,500 – 22,600/- प्रतिमाह पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं । इन पदों के लिए कुल 159 रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सभी उम्मीदवारों के लिए नि शुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.employment-news.net/2023/05/22600-ncs-recruitment-2023.html पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 31 मई 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सिवान जिला ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के खिलाड़ियों ने पांचवी बार (गी ग्रैपलिंग) में बिहार विजेता और नी ग्रैपलिंग मे उपविजेता रहा।

Transcript Unavailable.

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के उज्जैन के बंगरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बाल संसद का चुनाव कराया गया। इस चुनाव में कक्षा 6 7 एवं 8 के सभी छात्र छात्राओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान कक्षा नौवीं की छात्रा, रिया कुमारी, हेमा कुमारी, अंम्पू कुमारी, दीपिका कुमारी को मतदान कर्मी बनाया गया था। इस संबंध में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, विज्ञान मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री , जल एवं कृषि मंत्री, पुस्तकालय मंत्री, खेल मंत्री, स्वच्छता मंत्री, बाल सुरक्षा व न्याय मंत्री, कला व संस्कृति मंत्री, सूचना एवं संपर्क मंत्री सहित 12 पदो पर चुनाव कराया गया। इसके लिए 125 छात्र-छात्राओं ने अपना मत का प्रयोग किया।

सिवान दरौली प्रखंड परिसर में अंबेडकर चबूतरा बीडीओ द्वारा तोड़े जाने को लेकर दरौली विधायक सत्यदेव राम तथा जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में दो दिवसीय अनशन एवं धरना पर बैठे हुए हैं। हालांकि अनशन तोड़ने के लिए एसडीएम रामबाबू बैठा सोमवार की शाम काफी मान मनोबल किए लेकिन विधायक अपने मांगों पर अड़े रहे और अनशन नही तोड़ा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर चबूतरा तोड़ने वाले बीडीओ पर एफआईआर किया जाए। उनकी गिरफ्तारी हो। इतना ही नहीं अंबेडकर मूर्ति प्रखंड परिसर में लगाने की अनुमति दी जाए, तब जाकर अनशन तोड़ा जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के देवरिया गांव में 17 अप्रैल को सुता अवस्था में वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी देवरिया थी।ंव निवासी करण राजभर बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि देवरिया गांव में 17 अप्रैल की रात सोए हुए अवस्था में वृद्ध लखन राजभर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक लखन राजभर के परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था पुलिस को पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी किया, लेकिन हर बार निकल कर भाग जाता था इसी बीच गुप्त सूचना मिली की वृद्ध की हत्या मामले में संलिप्त अभियुक्त गांव आया हुआ है। मिली सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.