बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताते हैं कि सोनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। जिसके कारण अपराधी घटनाओं में वृद्धि हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जन शिक्षण संस्थान सोनपुर में महिलाएं पांच दिवसीय उद्यमिता विकास में ले रही प्रशिक्षण सोनपुर । राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान और जन शिक्षण संस्थान सोनपुर के संयुक्त तत्वाधान में जन शिक्षण संस्थान के 33 लाभार्थियों के लिए पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यक्रम संस्थान के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री मनीष रंजन, शाखा प्रबन्धक , स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सोनपुर का स्वागत जन शिक्षण संस्थान सोनपुर सारण के निदेशक यशवंत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि इन कार्यक्रमों को विशेष रूप से उद्यमियों को अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक शुरू करने और प्रबंधित करने के लिए एवम् मुद्रा योजना, पीएमईजीपी के बारे में विस्तार से बताया और प्रशिक्षणार्थियों के सवालों के जवाब दिए ।पांच दिवसीय कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों को स्वरोजगार प्रारंभ करने के नियम, तरीकों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जन शिक्षण संस्थान सोनपुर सारण के निदेशक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम से सभी लाभार्थियों को बहुत ज्यादा लाभ होगा और भविष्य में रोजगार को करने के लिए आप सभी को ज्ञान प्राप्त होगा। अतः आप सभी लाभार्थी बहुत ध्यान से प्रशिक्षण प्राप्त करें कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी अल्पना, पूनम कुमारी, रानी पंकज ,संतोष कुमार, संजय कुमार दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सोनपुर प्रखंड के चतुरपुर गांव में श्री शिव शक्ति महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए. पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर नदी पहुंचे, जहां विधि विधान से पूजा कर कलश में जल भरा गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बिहार में शराब बंद है लेकिन कागज पर ही दिखाई दे रहा है। अब तो पुरुष तो पुरुष अब महिला भी इस धंधे में लिप्त हो चुकी है ,बेरोजगार युवक कोड वर्ड में शराब को घर हो या होटल में पहुंचा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि घर में तोड़ फोड़ करने व आग लगा देने को लेकर सोनपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सिवान दरौली विधानसभा क्षेत्र के आंदर, गुठनी, एवं दरौली प्रखण्ड में होने वाले पंचायत उप चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गई है। गुठनी बीडीओ आनंद प्रकाश नें बताया की गुठनी प्रखण्ड में सिर्फ जतौर पं16 यत में सरपंच पद हेतु चुनाव होना है। जिसके लिए कुल 16मतदान केंद्र बनाये गए हैं। वही आंदर प्रखंड क्षेत्र में वार्ड एवं पंच पद पर चुनाव होगा। जिसको लेकर पहले ही पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री वितरित कर दिया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के भरटोलिया में श्री हनुमान मंदिर पर मूर्ति स्थापना का आठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज कलश यात्रा निकाली गई इसमें हजारों ग्रामीण एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। इस मौके पर मंदिर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अशोक राजभर ने बताया कि आज के ही दिन मंदिर में मूर्ति की स्थापना हुई थी और प्रत्येक वर्ष इस स्थापना दिवस का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दुनिया भर में बढ़ता तापमान अपने साथ-साथ नए खतरे भी लेकर आ रहा है। उनमें से एक खतरा बढ़ती गर्मी और लू से जुड़ा है। इस बारे में एक नए अध्ययन से पता चला है कि यदि वैश्विक तापमान में होती वृद्धि इसी तरह जारी रहती है तो मान 29 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच चुका है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

तेज आंधी पानी के कारण सड़क पर गिरा पेड़ व पोल घंटों यातायात रहा बाधित हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सिवान आंदर मुख्य मार्ग पर हथौड़ा के पास तेज बारिश व आंधी के कारण एक पेड़ व एक पोल सड़क के बीचों बीच गिर गया जिसके कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया सड़क के बीचोंबीच पेड़ व पोल के गिरने के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई हो वही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर क्षेत्र की बिजली को कटवाया वहीं मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी व खुद के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद पेड़ को व पोल को सड़क से हटाया गया इस मौके पर मौजूद रईस आलम, विजय चौधरी, अदनान अहमद सिद्दीकी, डब्लू, वारिस आलम, बबलू समेत अनेक युवाओं व स्थानीय लोगों के सहयोग से वह पोल को हटाया गया स्थानीय प्रशासन ने भी पेड़ हटाने में सहयोग किया।