सिवान दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी प्रखंड के चीताखाल पंचायत में आज भाकपा माले जिला कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव हंसनाथ राम ने किया। जिसमें भाकपा माले के दरौली विधायक सत्यदेव राम, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ, प्रखंड सचिव जुगल किशोर ठाकुर, माले नेत्री सोयला गुप्ता, मालती देवी, मंजीता कौर मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही बर्बादी के खिलाफ अगामी 15 जून को महागठबंधन के बैनर तले सभी प्रखंडों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत दस्त से होने वाले शिशु मृत्यु को शून्य तक लाने के उद्देश्य से दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमितेश कुमार के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जाना है जिसमें प्रथम चरण में 1 जून 2023 से लेकर 15 जून तक तथा दूसरे चरण में 16 जून से 30 जून 2023 तक होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार की रिपोर्ट। अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर एक बच्ची से खास इंटरव्यू अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल वाली सुने या डाउनलोड करें या टोल फ्री नंबर पर डायल करें।
मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में मनरेगा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।भारत सरकार ने मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों के संकट को दूर करने की कोशिश की है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
31 मई को हर साल विश्व नो टोबैको डे मनाया जाता है। यह विश्व में इस बात की जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है की टोबैको या तम्बाकू से हमारे स्वास्थ्य को कितना खतरा है।इसी उपलक्ष्य में सिवान के डीएवी पीजी कॉलेज में तंबाकू निषेध का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया, एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर अपर्णा पाठक एवम डॉक्टर धनंजय यादव ने यह शपथ ग्रहण कॉलेज परिसर में आयोजित कराया। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक, संजीवनी, मोहिता, जुली, कहकशां, राहुल, शाज़िया इत्यादि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कॉलेज में तंबाकू निषेध से संबंधित जागरूकता फैलाई।
16वे राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैम्पियनशीप 2023 के लिए हुई सीवान जिला ग्रेपलिंग संघ की 8 सदस्यीय टीम । सीवान । मध्यप्रदेश के देवांश में आयोजित हो रहे 16वाँ राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैम्पियशिप जो से लेकर 4/6/2023 तक चलेगा जिसमे भारत देश के कुल 22 राज्य के ग्रेपलिंग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । बिहार ग्रेपलिंग संघ से 42 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमे बिहार टीम के तरफ से सीवान ग्रेपलिंग संघ के कुल 6 खिलाड़ी - कविता कुमारी, (हसनपुरा), मीनी कुमारी (रघुनाथपुर ) मुस्कान खातुन (बड़हरिया), सुमंजन कुमारी (कटेया), सिमरन राय, (जिरादेई) तथा बालक वर्ग में - रूपेश कुमार (जिरादेई) भाग लेने रवाना हुए। वही उनके साथ राष्ट्रीय रेफरी- मनीष तिवारी (प्रियेश) व कोच - रोहित कुमार भी मध्यप्रदेश के देवास रवाना हुए। इस अवसर पर सिवान रेलवे स्टेशन पर सिवान जिला ग्रेपलिंग संघ के संरक्षक डा० राजा प्रसाद, अनुराधा गुप्ता, अरविंद पाठक, देवेन्द्र गुप्ता, भारत विकास परिषद के महासचिव-ज्ञान प्रकाश जी, राजेश जी, वरिष्ठ पत्रकार मोनिका शेखर आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औडिहार भटनी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा औडिहार स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य को लेकर क्षेत्र से गुजरने वाली कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें भटनी बनारस विशेष एक्सप्रेस, छपरा बनारस सिटी एक्सप्रेस, बनारस सिटी गोरखपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए वाराणसी मंडल के PRO ने बताया कि औड़िहार भटनी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा यार्ड के रीमॉडलिंग कार्य के लिए पर 19 जून तक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की जिले में सासंद खेल महोत्सव के समापन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।मौके पर विधायक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छुपी खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों को अगर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है तो यह अभियान की जीत होगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के आंदर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने बताया की आंदर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कर्मियों के साथ स्वास्थ्य प्रबंधक अलाउद्दीन अंसारी ने बैठक किया बैठक के दौरान बीते 1 सप्ताह में हुए कार्यों की समीक्षा की गई ।साथ ही हीटवेव, चमकी बुखार, मस्तिष्क बुखार, पोलियो अभियान, टीकाकरण आदि सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया गया। तथा चमकी बुखार को लेकर लोगों को जागरूक करने का आशा कर्मियों से अपील की गई।स्वास्थ्य संबंधी मामलों की समीक्षात्मक बैठक में एएनएम्, आशा , प्रखंड सामुदायिक समन्वयक शामिल रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों के लिए योजना से जुड़ी 14 वीं किस्त जल्द ही केन्द्र सरकार द्वारा जारी की जाने वाली है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों का ई - केवाईसी कराना जरूरी है। कारण कि यह किसानों की बैंक में डिजिटल पहचान होती है , जिससे पता चलता है कि आप मृत हैं या जीवित । हालांकि विभाग के तमाम प्रचार - प्रसार के बावजूद अभी भी 54409 किसान ऐसे हैं , जिन्होंने अपना ई - केवाईसी नहीं कराया है , जिसमें गुठनी में 2350 किसान भी शामिल है। बताया जा रहा कि इन्होंने समय रहते ई - केवाईसी नहीं कराया तो प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 14 वीं किस्त से वंचित रह जायेंगे । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
