Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि आरपीएफ इंस्पेक्टर ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार ई रिक्शा चालक अभिषेक कुमार को रेलवे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे हाजीपुर जेल भेज दिया गया। ई रिक्शा को जब्त किया गया है।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

सिवान आंदर थाना की पुलिस को शराब मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने आंदर थाना क्षेत्र के खेढाए नहर पुल के पास से पुलिस ने झाड़ी में छुपा कर रखे 729 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि धंधेबाज छापेमारी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खेढाए नहर पुल के समीप भारी मात्रा में शराब उतारा जा रहा है। वही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को झाड़ी में छुपा कर रखें 729 लीटर शराब बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त करते हुए थाने लाई। इस मामले में फरार धंधेबाज सुनील यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है। धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।

सिवान आंदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर से 16 जून को अपहृत शिक्षक को आंदर एवं हुसैन गंज की पुलिस टीम ने सिंधवाल गांव से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 जून को हरिशंकर चौधरी की पत्नी किरण कुमारी ने अपने पति की अपहरण कर लेने एवं 50 लाख की फिरौती मांगने को लेकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंधवल गांव निवासी शुभम यादव, राजू यादव, राजेश यादव तथा अजय यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। वहीं पुलिस ने आज अपहृत शिक्षक फिरोजपुर निवासी हरिशंकर चौधरी को सिंधवल गांव से बरामद कर। सिवान कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही अपहरणकर्ता सिंधवल गांव निवासी शुभम यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान: जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर बच्चों की 19 जून को खुलने वाले स्कूलों को 27 जून तक बंद कर दिया है। जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर सभी स्कूलों को यह निर्देश दिया है। सभी गैर सरकारी विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन 27 जून तक बंद रहेगा, तो वही कक्षा 9th से 12th के छात्र छात्राओं का 24 जून तक पठन-पाठन स्थगित करने का निर्देश दिया है। बता दें कि 1 सप्ताह से सिवान जिले का तापमान 43 डिग्री से ऊपर चल रहा है। वहीं आए दिन बच्चे से लेकर बड़े बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की लाइन लंबी लंबी दिख रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

सिवान नगर के विजय हाता स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नीट की परीक्षा में परचम लहराने वाले 8 छात्रों को विद्यालय प्रशासन ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान नीट की परीक्षा में परचम लहराने वाले बजरंग कुमार, पूजा कुमारी, युवराज सिंह, निशा कुमारी, गीतांजलि पांडे, आरजू कुमारी समेत 8 छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य, लोक शिक्षा समिति के सचिव मुकेश नंदन, समय बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने सम्मानित किया। वहीं इस परीक्षा में अपना परचम लहराने वाले सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजन और माता पिता को दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान जिला के मैरवा के कोडर गांव के समीप झरहीं नदी के किनारे जामुन तोड़ने गई एक 10 वर्षीय बच्ची पानी में डूब गई। जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय साक्षी कुमारी अपने दो भाइयों के साथ जा रही नदी के किनारे जामुन तोड़ने गई हुई थी। अचानक पैर फिसलने से वह झरहीं नदी में डूब गई। जिसके बाद इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और गांव के ग्रामीण उसकी तलाश करने लगे। वहीं इसकी सूचना प्रशासन को दी गई जिसके बाद रेस्क्यू टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक बच्ची नहीं मिली हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान जिला के भंटापोखर गांव में वामपंथी नेता दिवंगत नेता कामरेड हरेंद्र भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव समेत तमाम भाकपा माले के नेता और कार्यकर्ताओं ने कामरेड हरेंद्र भगत के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।