Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाली सुने या डाउनलोड करें।

सिवान:दरौली प्रखंड क्षेत्र के कोरोम पंचायत के ओइनी गांव स्थित शिव पार्वती मंदिर में दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ ओईनी गांव से निकलकर विभिन्न रास्ते होते हुए दरौली सरयू नदी पहुंचा। जहां से श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन के बाद कलश में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर लौटे। और वैदिक मंत्रोचार के बीच यज्ञ आरंभ किया गया। बता दें कि ओईनी गांव स्थित शिव पर्वती मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति खंडित हो जाने के कारण मंदिर में पुनः माता पार्वती का नई मूर्ति स्थापना की जाएगी। जिसको लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

सिवान: जिला में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही बारिश के नहीं होने से खेतों में दरारे पड़ रही है। अभी किसानों द्वारा धान का बिचडा रोपने का समय चल रहा है लेकिन पटवन के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। किसानों की इस समस्या को लेकर भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा ने खेतों में पटवन के लिए गंडक विभाग के एसडीओ को बुलाकर रामगढ़ नहर से निकलने वाली पोईन में पानी छुड़वाया। ताकि क्षेत्र के किसान गंडक नहर के पानी से धान के बिचड़े का पटवन कर सकें। आपको बता दें कि किसानों ने विगत दिनों पहले नहर से पानी उपलब्ध कराने के लिए विधायक से गुहार लगाया था जिस पर विधायक ने गंडक विभाग के अधिकारियों से किसानों के खेत तक पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए एक विशेष सौगात दी है। भीषण गर्मी और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा सिवान से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रही है। यह ट्रेन सिवान से चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई को जाएगी और पुन: मुंबई से चलकर सिवान पहुंचेगी। इसकी जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल सिवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन 30 जून से 2 जुलाई तक किया जा रहा है। ताकि पूर्वांचल के लोगों को मुंबई तक की यात्रा करने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आपको बता दें कि छपरा-सिवान से होकर मुंबई और दिल्ली जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में अभी नो रुम चल रहा है।

बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जानकारी दे रहे हैं की परसा में श्री राधा मानव ट्रस्ट और इस्कॉन के द्वारा रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सुदर्शन चौक, श्रीनगर से निकलकर जेपी चौक, बबुनिया मोड़, फतेहपुर बाईपास होकर वापस श्रीनगर पहुंचा। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में जिले के गणमान्य व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। इस दौरान शोभायात्रा वाले मार्ग पर मेला जैसे नजारा लगा रहा।आपको बता दें कि पहली बार श्री राधा मानव ट्रस्ट और इस्कॉन के सहयोग से सिवान में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा और रथयात्रा वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल के जवान तैनात रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जीवदास साहू द्वारा जानेंगे मानसून आने से पूर्व तैयार रखे बीज और खाद ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.