बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं कि सोनपुर पुलिस ने शराब के नशे में तीन शराबी को चितरचैनपुर से गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। इस बात की जानकारी थाना अध्यक्ष ने दिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बालासोर रेल हादसे में मारे गए करीब 50 लोगों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी और उनके शव अब भी भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रखे हुए हैं। इस बीच, भुवनेश्वर नगरनिगम (बीएमसी) ने दो पीड़ितों के अवशेषों का यहां सत्य नगर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया है।एक अधिकारी ने बताया कि एम्स, भुवनेश्वर में हादसे में मारे गए 81 लोगों के शव रखे गए थे जिनमें से 29 शवों की पहचान डीएनए जांच के जरिये की गई।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार में अगरोटिका वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ऑफिस द्वारा निकाली गई टेलिकॉलर की पद पर मासिक 8,000 - 10,000 रूपए वेतन पर कार्य करने के लिए इच्छुक है। इस पद के लिए वैसे अनुभवी तथा फ्रेशर्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो और साथ ही अंग्रेजी और हिंदी भाषा का बोलने और लिखने में सक्षम हो। अगर आपके पास माँगी गई सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन पत्र इस पते पर भेज सकते है। पता है- Aadarsh Co-Operative Colony, E Gola Rd, Sarvoday Nagar, Danapur Nizamat, Patna, Bihar 801503 .इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति फ़ोन पर भी संपर्क कर सकते है. संपर्क करने के लिए नंबर है - +91 8434279561 .तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये . साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !
Transcript Unavailable.
गुरु के बताए मार्ग का अनुशरण करने से सदैव कल्याण होता--मौनी बाबा गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा व गंडक नदी में डुबकी , मंदिरों में की पूजा अर्चना सोनपुर। हरिहरक्षेत्र तीर्थ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को गंगा-गंडक के संगम स्थल सहित विभिन्न नदी घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी और बाबा हरिहरनाथ, जड़भरत आश्रम,लोकसेवा आश्रम स्थित भगवान सूर्य व शनिदेव ,नौलखा मंदिर,गौड़ी शंकर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया। गुरु पूर्णिमा-महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर मठ-मंदिरों व आश्रमों में गुरु पूजा का विधान विधिपूर्वक संपन्न हुआ।श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम सहित विभिन्न देव स्थलों में दीक्षा समारोह का भी आयोजन हुआ।जिसमें गुरु-शिष्य की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए भक्तों ने शिष्यत्व की दीक्षा ग्रहण की।
नौलखा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा गुरु के बिना ज्ञान व मोक्ष पाना असंभव --जगतगुरु लक्ष्मनाचार्य सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर के श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा एवं नारायणी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। नारायणी महोत्सव मनाते हुए हरिहर क्षेत्र पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज जी ने गाय के दूध से मोक्षदायिनी नारायणी का एवं 108 श्री शालीग्राम भगवान का अभिषेक किया। नारायणी माता के आरती का दृश्य बहुत ही मनोरम था। इसके बाद श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् में गुरु पर्व मनाते हुए श्री स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी ने कहा की भारतवर्ष में कई विद्वान गुरु हुए हैं, किन्तु महर्षि वेद व्यास प्रथम विद्वान थे, जिन्होंने सनातन धर्म (हिन्दू धर्म) के चारों वेदों की व्याख्या की थी।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट।को पूर्ण विधिवत श्री माली (मालाकार) कल्याण समिति छपरा इकाई के सदर प्रखंड छपरा प्रखंड स्तरीय बैठक की गई हैं जिसकी सभा की अध्यक्षता श्री गोविंद भगत ने किया और सभा का संचालन श्री रंजन प्रसाद भक्त (अधिवक्ता) ने किया । बैठक में जिला माली (मालाकार)कल्याण समिति के संयोजक श्री Dr. अनिल कुमार एवम अध्यक्ष श्री शंकर कुमार मालाकार एवम जिला कार्यकारणी से आए पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सर्वसम्मति से 21 सदस्यों की कमिटी गठित की गई। जिसमें संरक्षक मंडल सह संयोजक के पद पर 1.Dr कुमार हरे राम प्रसाद 2.तेज नारायण भगत 3. Dr. नंद लाल 4. रामचंद्र प्रसाद 5. मनोरंजन कुमार प्रसाद अध्यक्ष पद, के लिए राजेश कुमार सैनी(अधिवक्ता) सचिव पद के लिए रंजन प्रसाद भक्त (अधिवक्ता) कोषाध्यक्ष - ब्रजकिशोर भगत उपाध्यक्ष - 1 योगेंद्र भगत उर्फ़ विकास कुमार सैनी 2. दीनानाथ पुष्पक सहायक सचिव -1. मानस सैनी 2. मनंजय कु०भक्त . उप कोषाअध्यक्ष : चमन कुमार सैनी कार्यकरणी सदस्य: 1. ब्रजेश कुमार सैनी 2. पप्पू कुमार सैनी 3. मनोकामना भगत 4.गणेश भगत 5. सत्येंद्र प्रसाद 6. सुरेश भगत 7.सत्यदेव भगत 8. कृष्णा माली को मनोनीत किया गया। उपस्थित सदस्यगण महत्मा ज्योति बा फूले एवम माता सावित्री बाई फुले की जीवन गाथा पर चर्चा किए तथा उनके तैल चित्र पे माल्यार्पण किया गया एवम दीप प्रज्वलित किया गया तथा शिक्षित होने पे बल दिया गया तथा माली समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया एवम माली कल्याण की बातो के साथ सभा का समापन किया गया।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू जानकारी दे रहें हैं धान के बिचड़ा को कैसे तैयार किया जाए। उन्होंने बताया कि सारा बिचड़ा एक ही दिन में तैयार नहीं करना चाहिए, बिचड़ा को तैयार करने के लिए क्रमबद्ध तरीक़ा के साथ साथ मौसम का भी ख़ास ध्यान रखना चाहिए .
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताते हैं कि बिहार सरकार और जिला पदाधिकारी इन दिनों लगातार अधिकारी से लेकर कर्मियों को एक जगह से दूसरे जगह स्थानांतरण कर रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
