विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में मनोरंजन के साथ-साथ खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए इस बार दो दिवसीय मल्ल युद्ध प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार से एएनएम ट्रेनिग स्कूल के पीछे जिला परिषद के भूमि में शुरू हो गया । जहां बिहार ,झारखंड, उत्तर प्रदेश ,दिल्ली सहित अन्य क्षेत्र के महिला और पुरुष कुल 240 पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के मुख्य मंच से सारण जिला प्रशासन की ओर से दिवाकलीन सत्र के दौरान हर दिन राज्य के अलग अलग जिला के संस्था के कलाकारों द्वारा जागरूकता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में खेल, तमाशा ,झूला सहित थिएटर के लाइसेंस मिलते ही राज्य के कोने-कोने से आने वाले मेलार्थियों की भीड़ आये दिन मेले में खूब हो रही है । लेकिन मेलार्थियों के सबसे ज्यादा परेशानी हरिहरनाथ मुख्य द्वार से होकर डोलिया सिंदूर एवं चिड़िया बाजार सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
रेल ई टिकट का अवैध कारोबार को आरपीएफ़ ने गिरफ्तार करते हुए 12 रेलवे टिकट को बरामद किया है । इस बात के जनकारी आरपीएफ़ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मिली सूचना के के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर के स्टाफ तथा अपराध आसूचना शाखा के सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार द्वारा संयुक्त अभियान के तहत डेरनी बाजार,थाना डेरनी ,जिला सारण स्थित बाबा इंटरप्राइजेज नामक दुकान में छपमारी कर दुकान में बैठे व्यक्ति से पूछने पर अपना नाम आदित्या शुक्ला पिता_ मदन मोहन शुक्ला ग्राम लोहछा चौक थाना_डेरनी ,जिला सारण निवासी जो दुकान का संचालक है उसे गिरफ्तार किया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
हमारे पुरुष प्रधान समाज में बच्चे और महिलाएं हिंसा का आसानी से शिकार हो जाते है। ऐसा ही हाल ट्रांसजेंडर यानी तीसरे जेंडर का भी है। ये वो लोग है जो खुद को ना पुरुष और ना ही महिला मानते हैं। इनके हक़ के लिए संघर्षरत है पिया कपूर, जो खुद भी एक किन्नर है। पिया का कहना है कि लोग उन्हें भी इंसान समझे। इसके लिए समाज की सोच और कानून में बदलाव बहुत ज़रूरी है।तीसरे जेंडर के लिए लोगों की सोच और भावनाएं कैसे सुधारी जा सकती है? क्या स्कूली शिक्षा के माध्यम से इस समुदाय के लोगों का जीवन बेहतर हो सकता है? अपने विचार और अनुभव हमें बताने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3
Transcript Unavailable.
सोनपुर विकसित भारत राष्ट्र एकता यात्रा पर 24 अगस्त 2023 से नादियाड गुजरात से इटानगर अरुणाचल प्रदेश के लिए पदयात्रा कर रहे गणपत सहाय तिवारी जी का सोनपुर पहुँचने के बाद बाबा हरिहर नाथ मंदिर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया । गणपत सहाय जी ने मातृ वंदना और राष्ट्र वंदना के साथ आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, कृष्णा राम, निवर्तमान नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह , युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीत चौरसिया , उपाध्यक्ष मनोरंजन पटेल, लाल बाबू पटेल , युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, संतोष कुमार सिंह, कन्हैया गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार यादव,पारस सिंह आदि उपस्थित रहे ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
