जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। इस बारे में श्रोताओं की क्या राय है, चलिए सुनते हैं. इस बारे में बचपन मनाओ... सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
सरकार का दावा है कि वह 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है, और उसको अगले पांच साल तक दिये जाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में यह भी दावा किया कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण देश के आम लोगों की औसत आय में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान वित्त मंत्री यह बताना भूल गईं की इस दौरान आम जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है।
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत देश के लगभग 1 करोड़ लोगों को इससे फायदा पहुंचेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट।रोगी कल्याण समिति को परिवर्तित कर जन आरोग्य समिति के रूप में मिल रहा है बेहतर परिणाम: जन आरोग्य समिति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा है मजबूत: सिविल सर्जन कायाकल्प के बाद एनक्वास को लेकर तैयारी शुरू: डीपीएम छपरा, 31 जनवरी। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासुमगंज और बड़ा तेलपा में जन आरोग्य समिति की बैठक सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर डीपीएम अरविंद कुमार, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, सदर पीएचसी के एमओआईसी सह उपाध्यक्ष डॉ श्याम सुंदर प्रसाद, मासुमगंज स्थित यूपीएचसी के एमओआईसी सह सचिव डॉ हरि नारायण प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी, एलडीसी नीरज कुमार, जीविका समूह की स्वीटी कुमारी और कुमारी सिमा उपस्थित थी। वहीं बड़ा तेलपा स्थित यूपीएचसी में जन अरोग्य समिति की बैठक के दौरान स्थानीय एमओआईसी सह सचिव डॉ नवनीत कुमार, एमओ डॉ अनु सिंह, पीएसआई के राजीव कुमार, यूनिसेफ के सुबोध पाण्डेय, डीईओ केशव कुमार, जीविका की मीना देवी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। जन आरोग्य समिति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा है मजबूत: सिविल सर्जन समिति की बैठक का अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान भारत) के तहत जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (एचडब्ल्यूसी) को पहले से भी ज्यादा सुदृढ़ किया जा रहा है। ताकि एचडब्ल्यूसी के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मिल सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी एचडब्ल्यूसी पर आयुष्मान भारत- जन आरोग्य समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि, शहरी क्षेत्र के वार्ड पार्षद और पोषक क्षेत्रों के ग्रामीणों को जोड़कर सुविधाओं के अंतर्गत आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जा सके। कायाकल्प के बाद एनक्वास को लेकर तैयारी शुरू: डीपीएम वहीं जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत नामित होने वाले शहरी स्वास्थ्य केंद्र बड़ा तेलपा और मासूमगंज के एमओआईसी सहित अन्य सभी कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। हालांकि अभी भी इन लोगों को बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका मिला है। क्योंकि कायाकल्प के बाद अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) से प्रमाणीकरण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए सामान्य अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा मुख्य रूप से 12 तरह की सुविधाओं पर फोकस किया जाता है। रोगी कल्याण समिति को परिवर्तित कर जन आरोग्य समिति का हुआ गठन: डीपीसी जिला योजना समन्वयक सह डीसीक्यूए रमेश चंद्र कुमार ने जन अरोग्य समिति की बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी और सदस्यों को बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश और सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में जिले के सभी एचडब्ल्यूसी पर स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं के प्रावधान के संबंध में इसके संचालन, प्रबंधन, उपभोग और जवाबदेही सुनिश्चित कराने में संबंधित जन प्रतिनिधियों की सक्रिय भागेदारी के लिए आयुष्मान भारत-जन आरोग्य समिति के रूप में एक मंच उपलब्ध कराया गया है। क्योंकि जिला स्वास्थ्य समिति के घटक के रूप में कार्य करने में सहयोग मिलता है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रोगी कल्याण समिति को परिवर्तित कर जन आरोग्य समिति (जैस) के रूप में गठन किया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आधुनिकता का नया नया लबादा ओढ़ रहे अयोध्या-फैजाबाद में पुराना कुछ नहीं बचा है, जो बचा है वह इतना टेढ़ा मेढ़ा है कि उसके बारे में न कुछ कहा जाए और न कुछ पूजा जाए तो बढ़िया है, लेकिन हम बता देते हैं ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो, जाना था जापान- पहुंच गये चीन वाली कहावत तो सुनी ही होगी, यही हाल यहां का है, तो जाने से पहले तय कर लें कि आपको कहां जाना है, अयोध्या या फिर अयोध्या धाम, क्योंकि आप बार बार तो यहां आएंगे नहीं, तो फिर शान-ए-अवध को पूरी तरह से देख और जान कर जाइये। ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को सुने...
मोबाइल वाणी के सभी श्रोताओं को नमस्कार , आज हम जानेंगे कि स्वास्थ्य उपसमिति स्वास्थ्य उपसमिति क्या है जो वी . यू . की एक उपसमिति है जिसमें तीन सदस्य होते हैं ।
