बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ग्रुप बी और ग्रुप सी कांस्टेबल, एचसी, एएसआई, एसआई के कुल 144 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे अनुभवी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से न्यूनतम 10वी व अधिकतम स्नातक पास किया हो साथ ही पोस्ट से सम्बंधित अनुभव भी होना अनिवार्य है । इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए । इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा।ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 247.20 रुपये व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 47.20 रुपये है, इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rectt.bsf.gov.in/ योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद किया जाएगा।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार में तूफान के आने का प्रभाव कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने के बारे में बता रहा है। बिहार एक बार फिर चक्रवातों और तूफानों का प्रभाव देखेगा, वास्तव में, बंगाल की खाड़ी में तूफान रेमल रविवार रात कटियार और बंगाल के तटीय क्षेत्रों में उठा। इस तूफान के कारण, जो राज्य को भी प्रभावित करेगा, मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को जिंक सल्फेट असली है या नकली उसकी पहचान करने की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
भारत में जहां 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में एक तरफ राजनीतिक दल हैं जो सत्ता में आने के लिए मतदाताओं से उनका जीवन बेहतर बनाने के तमाम वादे कर रहे हैं, दूसरी तरफ मतदाता हैं जिनसे पूछा ही नहीं जा रहा है कि वास्तव में उन्हें क्या चाहिए। राजनीतिक दलों ने भले ही मतदाताओं को उनके हाल पर छोड़ दिया हो लेकिन अलग-अलग समुदायो से आने वाले महिला समूहों ने गांव, जिला और राज्य स्तर पर चुनाव में भाग ले रहे राजनीतिर दलों के साथ साझा करने के लिए घोषणापत्र तैयार किया है। इन समूहों में घुमंतू जनजातियों की महिलाओं से लेकर गन्ना काटने वालों सहित, छोटे सामाजिक और श्रमिक समूह मौजूदा चुनाव लड़ रहे राजनेताओं और पार्टियों के सामने अपनी मांगों का घोषणा पत्र पेश कर रहे हैं। क्या है उनकी मांगे ? जानने के लिए इस ऑडियो को सुने
बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 2023 से 24 के बीच, सदर अस्पताल में 31, जब कि एस. जी. एस. पी. सोनपुर की केवल पचास महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ।
बिहार प्रदेश राज्य के सारण जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सारण संसदीय क्षेत्र में वोटिंग के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हिंसा के बाद बिहार सरकार ने सारण के एसपी मंगला का तबादला कर दिया है। सारण में कुमार आशीष को एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू जामुन के पेड़ में लगने वाले कीड़ों का नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
बिहार राज्य के सारण ज़िला से अजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि पिछले दिनों हिंसक घटना के कारण छापरा जिले में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद थी ।इससे लोगों का जनजीवन काफ़ी प्रभावित हुआ था। कल रात से इंटरनेट सेवा को बहाल कर दी गई है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ किसानों को खेत में वर्मी कंपोस्ट के उपयोग से होने वाले फायदों की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
