प्रखंड कार्यालय परिसर सोनपुर में अस्थाई वन विभाग द्वारा पौधा बिक्री काउंटर खोला गया । जिसका विधिवत शुभारंभ सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने किया । इस मौके पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर सुषमा कुमारी एवं वन रक्षी विशाल कुमार सिंह,अमित कुमार, लाली राय सहित अन्य वन विभाग के कर्मी मौजूद रहे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
देश की आजादी का 77 वां वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में झंडा तोलन किया गया साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य कार्यक्रम डाक बंगला मैदान सोनपुर में आयोजित हुई । जहां एसडीओ सुनील कुमार ने झंडोत्तोलन किया । ध्वजारोहण के दौरान लयबद्ध राष्ट्रगान गायन किया गया वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीओ सुनील कुमार ने क्षेत्र के विकास से संबंधित जानकारी देते हुए सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सेनानियों द्वारा किए गए योगदान और संघर्षों से मिले देश की आजादी को अपनी कुर्बानी देने वाले वीर क्रांतिकारी के विषय में विस्तार से जानकारी दी । इसके अलावा सिविल कोर्ट में सब जज मनीष कुमार , अनुमंडल अधिवक्ता संघ कार्यालय में महासचिव जितेंद्र नाथ सिंह ,अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरिशंकर चौधरी ,प्रखंड सह कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख , नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष अजय साह, अवर निबन्धन कार्यालय में सब रजिस्टार तुसार , सोनपुर थाना में पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ,शहीद महेश्वरी चौक पर समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिंह टुनटुन , रेल थाना में देवेंद्र कुमार,सोनपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरपीएफ़ कार्यालय में रूपेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया । सोनपुर एसडीओ ने सबसे पहले अपने आवासीय परिसर में झंडोतोलन किये जबकि एएसपी अंजलि कुमार ने अपने आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन किये ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
सोनपुर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल से सम्मानित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के एएसपी अंजनी कुमार को राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल से सम्मानित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया । बता दें कि सोनपुर अनुमंडल के स्थापना से लेकर अब तक मे पहली बार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर एसएसपी अंजनी कुमार सिंह को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है । श्री सिंह को अनुसंधान के उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया है । श्री सिंह के मार्गदर्शन में अनुमंडल क्षेत्र में कई लूट ,हत्या समेत गंभीर घटनाओं का उद्भेदन में सफलता हासिल की है । उनके उद्बोधन क्षमता का यह असर था कि जिले के भी बड़ी घटनाओं को उद्भेदन के लिए बनने वाली एसआईटी के गठन इनके नेतृत्व में बनती थी ।उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है। यह खबर जैसे ही पुलिसकर्मियों व शहर से लेकर गांव तक फैल गई जहां स्थानीय निवास पर अधिकारियों व शुभचिंतकों की तांता लग गई ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर सारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल मंगलवार को हुआ है। सारण जिले के विभिन्न थानों में 2 वर्षों से अधिक रहे एक ही थाने में कल 104 पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न कार्यालय में तैनात 13 अधिकारियों का स्थानांतरण सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 127 पुलिस पदाधिकारियों का स्थांतरण पत्र जारी कर दी है । सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स- समय अपने-अपने स्थांतरण जगह पर पदस्थापित होने में विलंब ना करें । इसी क्रम में सोनपुर के पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम का स्थानांतरण पानापुर थानाध्यक्ष के रूप में किया गया है । जबकि नयागांव थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम को नयागांव से मकेर थाना में किया गया है वही अपर थानाध्यक्ष दरियापुर से टुनटुन कुमार को पहलेजा ओपी प्रभारी बनाया गया है जबकि जिला आसूचना इकाई सारण के रवि शंकर कुमार को नयागांव थानाध्यक्ष बनाया गया है । सोनपुर थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक लखन पासवान ,लाल बाबू पंडित, अनिल कुमार 1 सोनपुर से मशरख जबकि अजीत कुमार सिंह को सोनपुर से मढ़ौरा स्थानांतरण किया गया है ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार के डीजीपी ने अपराध पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से हर जिले में वर्षों से बंद पड़े टॉप थाना का पुनः खोलने का निर्देश जारी किए थे । इसी क्रम में सारण जिले में भी कुल 12 टॉप थाना पुनः खोला गया है । जिसमे सोनपुर थाना व हरिहरनाथ ओपी के बीच में सोनपुर नगर पंचायत कार्यालय स्थित नवसृजित टॉप थाना का शुभारंभ मंगलवार के दिन सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह , सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन के मौजूदगी में नवसृजित टॉप थाना का पुनः शुभारंभ मंगलवार के हरिहरनाथ ओपी प्रभारी कुंदन तिवारी ने 77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया । इस मौके पर सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से टॉप थाना जो वर्षों पहले बंद पड़े थे उसे पुनः सक्रिय किया गया है । थाने में पदस्थापित कर्मियों जो प्रमुख बाजारों ,चौक- चौराहों पर अपराध नियंत्रण एवं गस्ती करेंगे साथ ही बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए शराबियों, शराब धंधे में संलिप्त लोगों ,शराब के निर्माण ,अपराधियों पर नकेल कसने के अलावा कोर्ट वारंट से जुड़े लोगों एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की जानकारी हासिल करेंगे। बंद करें टॉप थाने के पुनः सोनपुर में खुलने से अपराध नियंत्रण पर काबू पाया जा सकता है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
