सोनपुर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल से सम्मानित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के एएसपी अंजनी कुमार को राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल से सम्मानित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया । बता दें कि सोनपुर अनुमंडल के स्थापना से लेकर अब तक मे पहली बार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर एसएसपी अंजनी कुमार सिंह को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है । श्री सिंह को अनुसंधान के उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया है । श्री सिंह के मार्गदर्शन में अनुमंडल क्षेत्र में कई लूट ,हत्या समेत गंभीर घटनाओं का उद्भेदन में सफलता हासिल की है । उनके उद्बोधन क्षमता का यह असर था कि जिले के भी बड़ी घटनाओं को उद्भेदन के लिए बनने वाली एसआईटी के गठन इनके नेतृत्व में बनती थी ।उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है। यह खबर जैसे ही पुलिसकर्मियों व शहर से लेकर गांव तक फैल गई जहां स्थानीय निवास पर अधिकारियों व शुभचिंतकों की तांता लग गई ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
