विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर प्रांगण में तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित महिला भक्तों की टोली ने मांगलिक गीत गाए और वर वधु पर पुष्पांजलि की। देवी तुलसी एवं भगवान श्रीविष्णु की जय से सम्पूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा।