भरपुरा पंचायत भवन परिसर में लगाया गया किसान चौपाल किसानों को दी गयी कृषि से संवंधित जनकारी सोनपुर । कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तहत भरपुरा पंचायत भवन परिसर में रबि किसान चौपाल का आयोजन शनिवार को किया गया । इस चौपाल में तकनीकी सहायक नूतन निवेदिता ने उपस्थित दर्जनों किसानों को बतायी कि किस मौसम में खेती करने, कीटा नाशक दवाओं के छिड़काव कैसे करें और इसके अलावा मौसम अनुसार खेती कैसे करें इसकी विस्तार से जानकारी देते हुए जैविक खेती करने पर बल दिया । किसान अपने मिट्टी की जांच जरूर कराये जिससे अच्छी फसल का उत्पादन हो सके ।नूतन निवेदिता ने यह भी बतायी कि हर बीज को खेतो में कैसे सुरक्षित रखे ,बीज में लगने वाले कीड़े -मौकोड़े से कैसे फसलों को बचाव व सुरक्षा करे साथ ही सरकार से मिलने वाली सहायता राशि एवं बीज ,खाद कैसे प्राप्त करें इसकी भी जानकारी दी गई । खेत में खाद का उपयोग कब करें और जैविक खेती का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें जिससे आपकी मिट्टी सही फसलों को उपजाऊ सही से कर सके । खेतो में ज्यादा खाद डालने से फसल की गुणवक्ता तो कम होती ही साथ- साथ मनुष्य के लिए हानिकारक होता है । संतोष कुमार कृषि समन्वयक ने उपस्थित किसानों को बताया कि मशरूम की खेती ,मधुमक्खी पालन सहित अन्य कृषि से संबंधित जानकारी ई किसान भवन पहुंचकर जानकारी हासिल करें और सरकारी सहायता से लाभ ले और बेरोजगारी दूर करें । किसान सलाहकार पंकज कुमार ,श्रवण कुमार ,राजीव रंजन कुमार,अवधेश कुमार पौधा सरक्षंण ,अरुण कुमार ने उपस्थित किसानों को बताया कि किसान कृषि विभाग से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑनलाइन कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं और बिहार सरकार के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही योजना का लाभार्थी होंगे विशेष जानकारी के लिए प्रखंड ई किसान भवन सोनपुर या अपने पंचायत के किसान सलाहकार से संपर्क कर कृषि से संबंधित या सरकार से मिलने वाली मौसम अनुसार बीज,खाद्यय के जनकारी हासिल कर सकते हैं ।
