सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2023 में मेला ग्राउंड के मुख्य पंडाल का पर्यटक विभाग पटना कार्यालय में 49 लाख 68000 में शुक्रवार को बंदोबस्ती कर दी गई है । जिसमें 32 दिनों तक सरकारी स्तर पर मुख्य पंडाल के निर्माण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । यह बंदोबस्ती अजीत एंटरप्राइजेज ने पहली बार ली है । गत वर्ष इवेंट मैनेजमेंट का टेंडर अजमानी इंफ्रा ने 77 लाख 52 हजार 600 सौ रुपये में यह टेंडर ली थी । इस वर्ष चार कंपनी ने टेंडर भरी थी लेकिन अमित इंटरप्राइजेज को 49 लाख 68 हजार में मिली है । इवेंट मैनेजर अमित सिंह ने बताया कि सोनपुर मेला के मुख्य पंडाल से लेकर आर्ट एंड क्राफ्ट बाजार नए लुक में दिखेगा । दूसरे स्थान पर टेंडर लेने वाले अजमानी इफा ने 4 लाख 41हजार 606 में था । बता दे की 3 नवंबर को मेला के नखास क्षेत्र का टेंडर 3 करोड़ 79 लाख 51 हजार में पिरामिड फेविकॉन ने ली है । टेंडर निकलते ही सोनपुर मेला की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है । मेला का उद्घाटन 25 नवंबर को होना है, जो 32 दिनों तक सरकारी स्तर पर मेला रहेगी जबकि 26 दिसंबर को मेला का समापन होगा । इस मेले में सरकारी व गैर सरकारी प्रदर्शनी लगाई जाएगी इसके अलावा राज्य के ही नहीं बल्कि अन्य राज्य के व्यापारी भी मेले में पहुंचकर अपने -अपने दुकान लगना शुरू कर दिया है। स्थानीय से लेकर जिला प्रशासन एवं पर्यटक विभाग मेले की तैयारी के लेकर युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए कई तरह के दिशा निर्देश अपने-अपने विभाग के अधिकारियों को मेला उद्घाटन से पूर्व कार्य को पूर्ण करने का आदेश दिए गए हैं । सभी अधिकारी व कर्मी अपने - अपने कार्य में जुट गए हैं ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।