सोनपुर भारत की एकता एवं अखंडता के सूत्रधार,एक भारत श्रेष्ठ भारत के शिल्पी, "लौह पुरुष" भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर सोनपुर मंडल कार्यालय सहित मंडल के सभी वर्कशॉप ,ट्रेनिंग स्कूलों तथा प्रमुख स्टेशनों पर "राष्ट्रीय एकता दिवस" मनाया गया ।इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम के तहत मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के नेतृत्व में ऑफिसर क्लब सोनपुर से रेलवे स्टेडियम सोनपुर तक "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन मंगलवार को किया गया । जिसमें मंडल के सभी अधिकारियों ने भाग लिया। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, अखण्डता, सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करने का आह्वान किया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक -1,अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।