सोनपुर हरिहरक्षेत्र जनजागरण मंच द्वारा शुरू किए गए लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक "सप्ताहिक सम्मान समारोह"में दो अतिथि बलराम सहनी एवं सुखदेव सहनी को रविवार को सम्मानित किया गया। दोनों सहनी ने मानवता का परिचय देते हुए बीते माह 11 तारीख को परिवारिक कलह के कारण गोपालगंज से सोनपुर पहुँच कर आत्महत्या के नियत से सोनपुर -हाजीपुर के बीच बने रेल पुल से उफनती नदी में दो वर्ष की बच्ची के साथ कूदने वाली औरत को अपनी जान पर खेलकर बचाने वाला और कोई नहीं बल्कि यही दोनों नाविक थे। मंच के महासचिव अमरनाथ तिवारी ने ससम्मान दोनो अतिथियों को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया । वंदना घाट पर प्रतिदिन प्रातः घाटों की साफ-सफाई,भारत वंदना , राष्ट्र-गान होती है । इस घाट पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाज सेवियों,जनप्रतिनिधियों पहुँच राष्ट्रगान गाते हुए तालियाँ बजाकर योगाभ्यास करते हैं ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।