सोनपुर थाना में पदस्थापित लक्ष्मण राय के एएसआई से एसआई में पदोन्नति होने के बाद विभागीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थानाध्यक्ष राजनंदन व पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने अपने हाथों से लक्ष्मण राय के पहनें बर्दी के कंधे पर अपने हाथों से स्टार लगाकर एसआई का तग्मा लगा दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी सहित सभी पुलिसकर्मियों ने ताली बजाकर अभिवादन किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजनंदन ने शनिवार को बताया कि लक्ष्मण राय के द्वारा कर्तव्य निष्ठा से पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पदोन्नति हुई है ।इनके द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए उपयोगी कार्य जनता और पुलिस के बीच में समंजन स्थापित करने वाला अनोखा कार्य मिल का पत्थर साबित हुआ। पुलिस के वरीय पदाधिकारी सहित समक्ष पुलिस कर्मियों का सम्मान करना इनकी संस्कृति रही है। पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि श्री राय अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित करेंगे यह मुझे पूर्ण विश्वास है। श्री राय को जिम्मेदारी मिलने पर इनके शुभचिंतको एवं सहकर्मियों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।
