सोनपुर नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष के अध्यक्षता में सभी 21 वार्ड पार्षदों के साथ विकासात्मक कार्य को लेकर एक बैठक शुक्रवार को होनी थी लेकिन उपाध्यक्ष अंजली कुमारी सहित वार्ड पार्षद टोनी कुमार ,संगीता देवी ,रेखा देवी ,सुनील कुमार, कृष्णनंदन सिंह ,अमजद हुसैन, रेखा देवी ,मनोज राय ,मुकुंद सिंह, मिली सिंह ,प्रियाजली सिंह, गीता देवी ,अशोक कुमार, चंचल देवी सहित कुल 16 वार्ड पार्षदों ने इस बैठक का बहिष्कार करते हुए वार्ड पार्षदों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष अजय साह एवं कार्यालय के कर्मियों के द्वारा वार्ड पार्षदों के द्वारा विकासनात्मक कार्यों को लेकर पत्र दी जाती है तो उस पत्र को अवहेलना करते हुए उनके द्वारा दिये गए माँग पत्र को भी नजरअंदाज कर दिया जा रहा है और मनमानी तरीके से कार्य करते हुए योजनाओं में लूट खसोट किया जाता है । सभी 16 वार्ड पार्षदों ने सोनपुर के सभी 21 वार्ड के विकासात्मक कार्य को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और हर नली गली के सफाई ,जलजमाव से निजात दिलाने और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव समय समय से हो । जो भी नगर क्षेत्र में कार्य हो उसमें गुणवक्ता पूर्ण कार्य हो । सभी 16 वार्ड पार्षद कि अगर उनकी मांग और कार्य में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे । नगर पंचायत का विकास नहीं हुआ तो वह अपने पद से इस्तीफा देने की मूड बना लिए हैं। इस संबंध में नगर अध्यक्षअजय साह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया ।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।