विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में बुधवार को झूला उत्सव के चौथे दिन हरिहर क्षेत्र पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज ने कहा कि सावन महीने में चहुंओर हरियाली छाई रहती है, झूले झूले जाते हैं और पारंपरिक गीत गाए जाते हैं। सावन में झूला झूलने का विशेष महत्व है। कहा जाता है झूला झूलने से तन स्वस्थ और मन पवित्र हो जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
