सोनपुर में सुभाष चंद्र बोस की मनाई गयी पुण्यतिथि हक व अधिकार माँगी नहीं जाती है छीनी जाती है -- सोनपुर । भारतीय जनता पार्टी के कायकर्ताओं ने सवाईच सोनपुर मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 78 वां पुण्यतिथि मनाते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील दुबे एवं संचालन पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने किया | इस मौके पर मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश आजाद कराने के लिए उन्होने कहा आजादी तभी मिल सकती हैं जब तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आजादी दूंगा, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्रबोस थे।