बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु फरवरी 23 में फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे बिहार के सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत चतुरपुर पंचायत के सीताबगंज निवासी उमाकांत सिंह के पुत्र उज्जवल कांत ने प्रतियोगिता कार्यक्रम मे भाग ले बिहार राज्य के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसके उपलक्ष्य मे सरकार के द्वारा उन्हे प्रस्सती पत्र व दस हजार रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि चेक द्वारा दी गयी है।उज्जवल कांत ने गाँव ही नही बल्कि जिले का नाम रौशन किया है। शुक्रवार को उज्जवल कांत के सफलता पर माता पिता व घर परिवार के अलावे संगे संबंधित सहित भाजपा नेता रविरंजन सिंह सोनु, मुकेश सिंह,पंचायत के मुखिया,समिति सदस्य ,वार्ड सदस्य,समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ,पत्रकार विश्वनाथ सिंह,संजीत कुमार ,समाजसेवी लालबाबू कुशवाहा,लालबाबू पटेल ,सहित गाँव ,पंचायत व क्षेत्र के लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए घर पर पहुँच कर मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
