सोनपुर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में मोहर्रम पर्व को लेकर शंति समिति की हुई बैठक जिला प्रशासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की मोहर्रम पर्व को लेकर शंति समिति की बैठक जनादेश / सोनपुर । सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी के अलावा दो समुदाय के स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे । जहां सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार के अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के पदाधिकारी गण मौजूद होकर मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शांति समिति की बैठक गुरुवार के मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जहां जिला प्रशासन ने जिले के सभी पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनकारी देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व को मनाने की अपील करते हुए कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी ताजिया जुलूस नहीं निकालेंगे साथ ही रूट चार्ट को भी देना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा डीजे बजाने, अश्लील गीतों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा । वही सारण एसपी डॉ ग़ौरमंगला ने कहा कि सोशल मीडिया एवं अन्यत्र तरीके से अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिले घर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात की जाएगी साथ ही सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी हर जगह पर और हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिससे असामाजिक तत्वों के द्वारा फैलाए गए अफवाहों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। वही सोनपुर एसडीओ ने अपने कक्ष में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों को उन्होंने कहा कि इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है । सभी थाने में शांति समिति की बैठक कर दोनों समुदाय के लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम पर्व को मनाने की अपील किया गया है । सभी लोग मिलजुल कर इस मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए। एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी को नियुक्ति की गई है ।।कुछ शरारती तत्वों के कारण पर्व को शांतिभंग करने का प्रयास करते हैं लेकिन उनके मासूमों को किसी भी हालत में चलने नहीं दी जाएगी इसके लिए सादे लिबास में पुलिस बल को तैनात किया गया है साथ ही जो मोहर्रम पर्व या किसी भी पर्व को विघ्न डालने या अफवाह फैलाने की मंशा रखते हो वैसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन को सूचित करें। इस बैठक में उपस्थित रहे सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार, सोनपुर सीओ विजेंद्र कुमार, दिघवारा बीडीओ ,दरियापुर बीडीओ, सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन, भाजपा नेता लालबाबू कुशवाहा,कांग्रेस नेता विलायत हुसैन सहित क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे ।