बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं कि बिहार के प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मंदिर प्रांगण से जय श्रीमन्नारायन के घोष से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भक्तों ने अपने शिर पर कलश लेकर सोनपुर नगर की परिक्रमा करते हुए श्री गजेन्द्र मोक्ष घाट पहुंच कर श्री स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी के साथ श्री नारायणी माता की पूजा एवं जल मातृका,थल मातृका, स्थान मातृका पूजन करते हुए जलाहरण कर श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् में परिक्रमा किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं सहित दिलीप झा, फूल झा, रतन कुमार, श्रीमन्नारायण ओझा, समाजसेवी लाल बाबू पटेल, भोला सिंह आदि ने कथा श्रवण व संचालन में सहयोग कर हर्षित हुए ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।