सोनपुर- "स्वामिनी सिया जू हमारी फिकर हमें काहे की।नैहर मिथिला राज विराजे अवधपुरी ससुरारी फिकर हमें काहे की हो स्वामिनी सिया जू हमारी----"मिथिला की बोली की मिठास ने दर्शक-श्रोताओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया।बिहार के ख्यातिप्राप्त भजन सम्राट डॉ .दीपक मिश्रा के गाए इस भजन व रामचरितमानस प्रसंग को सुनकर दर्शक-श्रोता झूम उठे और झूम उठा हरिहरक्षेत्र सोनपुर की संपूर्ण धरती।इस मौके पर उपस्थित दर्शक-श्रोताओं ने मिथिला की मीठी बोली का जमकर रसास्वादन लिया।भजन सम्राट डॉ. मिश्रा यहां हरिहरक्षेत्र सोनपुर के श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश में चल रहे 24 वें श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ के अवसर पर संध्याकालीन बेला में आयोजित प्रवचन के दौरान भजन प्रस्तुत कर रहे थे।इस मौके पर श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामनुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज एवं अन्य संतगण भी उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें