सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग पंचायत में एमएलसी सुनील सिंह के पुत्र के हल्दी कलश रस्म व कई विकासनात्मक योजनाओं का बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी , सोनपुर विधायक डॉक्टर रामानुज प्रसाद ,परसा विधायक छोटेलाल राय सहित राजद के जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में राजद के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने डुमरी बुजुर्ग मंगलवार के शाम पहुंचकर सुनील सिंह एमएलसी के पुत्र के हल्दी रस्म में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने डुमरी बुजुर्ग में कई निर्माण कार्य तथा योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रही । डिप्टी सीएम ने विधान पार्षद डॉ सुनील कुमार सिंह के निधि से निर्मित हो रहे निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत डॉक्टर सुनील सिंह के निधि से निर्मित हो रहे चौबेपुर में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बांरवे पंचायत में सामुदायिक भवन गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मुख्य द्वार तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य डुमरी बुजुर्ग में मैया स्थान से नेशनल हाईवे 19 तक पीसीसी निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत कालरात्रि मंदिर से गंगा नदी तक सड़क का शिलान्यास ,डुमरी में पीसीसी सड़क तथा माँ कालरात्रि परिसर स्थित कला मंच का जीर्णोद्धार एवं इसी गांव में पक्कीकरण तथा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य समेत कुल 8 योजनाओं के निर्माण कार्य का रिमोट से उद्घाटन किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।