सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार ठंड के कहर व कपकापी से लोगों को राहत देने के लिए सोनपुर अंचल प्रभारी विश्वजीत सिंह ने गुरुवार के दिन विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर गरीब असहाय एवं ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत देने के लिए वह लगातार प्रयत्न कर हर चौक -चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं जिससे लोगों को राहत मिल सके । इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को बताया कि सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत गंगाजल अंडरपास एवं स्कूल के पास ,भरपुरा महारानी चौक, हासिलपुर,राजापुर मठ, नयागांव रेलवे अंडरपास ,बाकरपुर बाजार, कल्याणपुर दामोदरपुर , जहाँगीर पुर शिव मंदिर ,शाहपुर ,सबलपुर नया बाजार में अलाव जलाकर लोगों को शीतलहर से राहत देने का कार्य किया है । उन्होंने बताया कि अन्य जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी जिससे लोगों को राहत मिल सके। विभिन्न चौक -चौराहों पर अलाव की व्यवस्था देखकर ठंड से ठिठुर रहे लोगों ने जैसे ही आग जली उसे राहत की सांस लेते हुए कहा सीओ प्रभारी हो तो विश्वजीत सिंह जैसा । वही दूसरी ओर सोनपुर के विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने स्थानीय प्रशासन से इस शीतलहर में विभिन्न चौक -चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने के लिए उन्होंने जगह-जगह पर दौरा कर गुरुवार को जानकारी हासिल करते हुए वंचित जगहों पर अलाव जलाने की मांग प्रशासन से की है ।