*विभिन्न मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय पर माले ने दिया धरना* *200 यूनिट बिजिली बिल माफ हो-खेग्रामस* *मनरेगा में साल में 200 दिन काम मजदूरों को मिले - माले* हुसैनगंज 3 नवंबर 2022 अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा व माले के बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान के तहत प्रखंड -अंचल कार्यालय पर विभिन्न सवालों को लेकर धरना किया गया। अध्यक्षता खेग्रामस के प्रखण्ड संयोजक पसुराम सिंह ने किया। अपने दस सूत्री मांगो को लेकर हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत पंचायतो में विभिन्न सवालों को लेकर धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र अंचलाधिकारी एव प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मांग पत्र सौपा गया। मुख्य मांगे 1.ग्राम करहनु निवासी राशन कार्डधारियों का राशन ग्राम सिंगारपट्टी डीलर भिरगुनाथ तिवारी के यहां मिलता है, जो 5 किलोमीटर हैं। काफी परेशानी होता है। उक्त डीलर को आदेश देकर वितरण ग्राम करहनु में सभी राशन कार्ड धारियों को राशन वितरण अभिलंब किया जाए। 2.ग्राम करहनु नहर का एन.ओ.सी. लेकर नहर पर सड़क निर्माण कराया जाए ताकि नहर के किनारे बसे लोगों का परिचालन हो सके। 3.ग्राम शाहबाजपुर में नाला पर पुल निर्माण किया जाए ताकि इस पार से उस पार जाकर जीवन यापन कर सके। 4.ग्राम खानपुर खैराटी दलित-पिछड़ों मोहल्ला में सड़क निर्माण कराया जाए। 5.दलित गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाना बंद किया जाए,वैकल्पिक व्यवस्था कर भूमिहीनों को जमीन और पक्का मकान दिया जाए जीससे उनका जीवन यापन हो सके। 6.बकाया बिजली बिल माफ किया जाए 200 यूनिट फ्री बिजली दिया जाए। 7.भूख-कुपोषण से जूझते देश के गरीबों को राशन कार्ड के तहत दाल, तेल, और मसाला दिया जाए। 8.विधवा-विकलांग सहित सभी वृद्ध को 3000 रुपये मासिक पेंशन दिया जाए। 9. मनरेगा में प्रति साल 200 दिन काम 600 रुपये दैनिक मजदूरी और कार्यस्थल पर भुगतान कीकि भत्ता दिया जाय। वही सभा को सम्बोधित करते हुए किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सफी अहमद ने कहा जररूत है किसानों को समय से डीएपी ,यूरिया, बीज का वितरण किया जाए ताकि किसान समय से बुआई कार्य कर सके । वही धरना को सम्बोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव जयनाथ यादव ने कहा कि आज देश मे बेरोजगारो को रोजगार देने के बजाय नफरत की राजनीति की जा रही है आसमान छूती महँगाई बढ़ती बेक़री के प्रति मोदी सरकार उदासीन बनी हुई देश के 23 करोड़ लोग भूख और गरीबी से तबाह है लेकिन सरकार धार्मिक उन्माद की राजनीति कर रही हैअडानी अम्बानी मुट्टी भर कारपोरेट को लाखों करोड़ों की लूट देने वाली सरकार गरीबो को योजना को रेबड़िया कहकर उपहास उड़ा रही है छिनने की कोशिश की जा रही है राशन के बदले कैस योजना में बदलने की कोशिश किया जा रहा है गरीबों पर बुलडोजर चला रही है आने वाले समय मे जब जनता का बुलडोजर चलेगा तो सरकार दूर दूर तक दिखाई नही देगी। धरना में उपस्थित प्रदीप कुशवाहा, खालिद हुसैन,सुनरपति देवी,रामनरेश यादव,विजय मिश्रा,ललन यादव,तौकीर अहमद,महफूज आलम,खजानती देवी,लड्डू राय,अरविंद राम,उमा देवी इत्यादि