बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती हैं कि महिला अगर सामूहिक रूप से बोलेंगी तो बदलाव जरूर आएगा। महिलाओं को जागरूक होना चाहिए ताकि वह जमीन में अधिकार ले सकें

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार लेना जरूरी है। अगर मायके और ससुराल में जमीन नहीं मिलेगा तो कैसे बच्चों का पालन पोषण करेंगे

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता देवी से हुई । रीता देवी यह बताना चाहती हैं कि उनको जमीन में अधिकार लेना है और अगर पति जमीन में अधिकार नहीं देंगे तो लोगों को इक्कठा करेंगी और लड़ कर लेंगी ।जमीन लेकर वह खेती करेंगी और विकास करेंगी ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता देवी से हुई ।रीता देवी यह बताना चाहती है कि लड़की को मायके में हिस्सा नहीं लेना चाहिए ।लड़की का शादी कर देने के बाद जमीन में अधिकार नहीं देना चाहिए ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर मंजू लता से साक्षात्कार लिया।मंजू लता ने बताया कि महिलाओं को जमीन पर हक़ होना चाहिए।जैसे पुरुष का जमीन पर हक़ होता है वैसे ही महिला का भी हक़ मिलना चाहिए।ये अपने पति से अपना हक़ लेना चाहती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर रिंकू से साक्षात्कार लिया।रिंकू ने बताया कि बेटी अपने पिता से जमीन में अधिकार मांगती है तो उसे बुरा समझा जाता है।ये अपनी बेटी को सम्पत्ति में हिस्सा नही देना चाहती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा देवी से हुई। पूजा देवी यह बताना चाहती है कि महिलायें भूमि पर अधिकार मांगने से हिचकिचाती हैं क्योंकि उनको जमीन में अधिकार मिलने को लेकर संदेह रहता है। वह अपनी बेटी को जमीन में अधिकार देंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि यदि महिलाओं को जमीन का अधिकार नही मिलेगा तो महिलाओं को अपने क्षमता का उपयोग कर के अधिकार लेने की कोशिश करनी चाहिए।शिक्षित व्यक्ति,सरपंच और मुखिया से राय लेकर प्रयास करेगी।जरुरत के अनुसार क़ानूनी कार्यवाई करेगी ।

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू जैविक खेती के लिए नीमास्त्र के प्रयोग और लाभ की जानकारी दे रहे हैं ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि आज भी महिलाओं को उनके हक़ के बारे में जानकारी नहीं है। उनको जब बताया जाता है तब उनको पता चलता है कि उनका भी हक़ है। महिलाओं को हक़ के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण अपना हक़ नहीं ले पा रही हैं। जिनको अपने हक़ के बारे में जानकारी है वह अपना हक़ ले रही हैं