चिलंगिया ग्राम से शिखा कुमारी ,हेलो आरोग्य के माध्यम से कहती है कि वो एम ऐ की पढ़ाई कर रही है। आने जाने की सुविधा अच्छी नहीं है इसीलिए वो प्रतिदिन क्लास नहीं कर पाती है। लड़की है कह कर उन्हें प्रतिदिन पढ़ाई करने के लिए जाने नहीं दिया जाता है। अगर वो क्लास करने जाती भी है तो घर वापसी होते होते शाम हो जाती है , घर वाले गुस्सा करते है। घर पर पांच सदस्य है ,दो बहन और दो भाई है। वो पढ़ते है और बच्चों को पढ़ाते भी है। उनका सपना है कि वो बड़े बड़े शहरों में जाकर नौकरी करें। हेलो आरोग्य मोबाइल वाणी से इन्होने उड़ान कार्यक्रम सुना और अपने परिवार वालों को भी सुनाया। यह कार्यक्रम सुन कर इनके घरवाले बहुत प्रभावित हुए। सभी लोग हेलो आरोग्य सुने। लड़का लड़की दोनों को सम्मान और सामान अधिकार दें। कहीं भी आने जाने में लड़का और लड़की दोनों को छूट प्रदान करें। बेटियों को भी उतना ही प्यार दें जितना लड़कों को देते है